Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में NDA को लगा झटका, इस पार्टी ने उतार दिए 47 उम्मीदवार

PM Modi and HM Amit Shah
Bihar Elections 2025: NDA में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बुधवार को अपनी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने 47 नेताओं को मौका दिया है. ओपी राजभर की पार्टी यूपी में बीजेपी गठबंधन में सहयोगी है.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश की सरकार में सहयोगी ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बुधवार को बिहार में हो रहे चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली पहली लिस्ट जारी कर दी. पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में 47 उम्मीदवारों का नाम शामिल है.
इन नेताओं को सुभासपा ने दिया टिकट
पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर को ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है. सुभासपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, गोह से गुड्डू राजवंशी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि नवीनगर से धर्मेंद्र रजवार, कुर्था से रीना देवी पासवान और कसवां से कुंदन कुमार मंडल पूर्णिया से मीना देवी राजवंशी, प्राणपुर से गंगा केवट, हथुआ से लक्ष्मण राजभर, एकमा से उमेश कुमार राजभर, राजगीर से देवराज राजवंशी, पॉलीगंज से गिरजा राम, रक्सौल से धर्मवीर पासवान, भभुआ से अमरजीत सिंह और मांझी से प्रदीप राजभर चैनपुर से सुशांक सिंह, नोखा से धनंजय पासवान, सासाराम से रेखा देवी, बोधगया से अमोद कुमार पासवान, अरवल से पंचम कुमार राजवार, अतरी से मनोज कुमार, रजौली से चंदन राजवंशी कुमार और डिहरी से नंद लाल राम को चुनावी मैदान में उतारा है.
NDA में सीट ना मिलने से नाराज हैं राजभर
बता दें कि यूपी की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी सुभासपा के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से सीट मांगा था. लेकिन एनडीए ने उन्हें सीट देने से इंकार कर दिया. इस बात से नाराज राजभर ने बिहार की 153 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान कर दिया. जिसके तहत आज सुभासपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
14 नवंबर को होगी वोटों की गिनती
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे. 6 नवंबर को पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: CM नीतीश के “दुलरुआ” का इस बार भी कटा टिकट, हुए बागी, भरा निर्दलीय पर्चा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




