Aaj Ka Darshan Siwan: जानें सिवान जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जिले में कैसा रहेगा मौसम ?

Published by :Nikhil Anurag
Updated at :13 May 2026 6:00 AM
विज्ञापन
siwan darshan

मॉडल अस्पताल,सिवान

IWAN UPDATE : सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, और जिले का आज का मौसम कैसा रहने वाला है. सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

विज्ञापन

आइये जानते हैं सिवान जिले के सदर अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी में 13 मई को किस विभाग में कौन से डॉक्टर बैठेंगे.

ओपीडी

आपात कक्ष

डॉ. अहमद अली : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ.मुकेश कुमार रंजन : दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

डॉ.राजीव कुमार रंजन: रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक

ओपीडी

जेनरल ओपीडी

डॉ. सुनील कुमार यादव : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

महिला ओपीडी

डॉ.रीता सिन्हा:सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

महिला लेबर रूम

डॉ.रुबीना खातून+डॉ.निशा अंजली:सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ.पल्लवी कुमारी:दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

डॉ.अनीता कुमारी :रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक

शिशु रोग ओपीडी

डॉ.पंकज कुमार सिंह

हेपिटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर

डॉ. रजी अहमद

जनता दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.


आईए जानते हैं 13 मई को कैसा रहेगा सीवान के मौसम का हाल
गर्मी दिखाएगी तेवर.

सीवान जिले में 13 मई को मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान करीब 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही धूप तेज रहेगी और दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल भी नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम बताई जा रही है। हवा की रफ्तार सामान्य से मध्यम रह सकती है।
तेज गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
मौसम में बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिख सकता है। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रहने की संभावना है। वहीं बिजली की मांग भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन