Pawan Singh- Jyoti Singh : प्रशांत किशोर से मिली ज्योति सिंह, टिकट मिलने पर हुआ बड़ा खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Oct 2025 2:27 PM

विज्ञापन

ज्योति सिंह

Pawan Singh- Jyoti Singh : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद ज्योति ने कहा कि मैंने भाई से न्याय की गुहार लगाई हूं.

विज्ञापन

Pawan Singh- Jyoti Singh : भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर से मिली हैं. दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक मुलाकात चली. मिलने के बाद ज्योति ने कहा कि मैं किसी राजनितिक कारण से यहां नहीं आई हूं.

टिकट मिलने पर क्या बयान आया

पीके ने ज्योति सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि टिकट को लेकर उनसे कोई बात नहीं हुई है. पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि क्या आप आरा से ज्योति को उम्मीदवार बना सकते हैं तो पीके ने कहा कि सब उम्मीदवार तय हो चुके हैं. अब किसी भी हाल में बदला नहीं जायेगा.

पवन सिंह और ज्योति सिंह इस कारण सुर्खियों में

पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनसे सुलह करने के लिए लखनऊ उनके घर पहुंची थीं. यहां उन्होंने काफी हंगामा किया और पवन से मिलने की जिद की. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो रोने लगी. इस घटना का एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और पवन पर जबरन पुलिस बुलाने का आरोप लगाया.

बुधवार को पवन सिंह ने तोड़ी थी चुप्पी

पवन सिंह ने इस पर चुप्पी तोड़ते कहा है कि बिहार चुनाव से पहले ज्योति जी का ये अपनापन क्यों नहीं दिखा? उन्होंने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखते हुए कहा, “जब ज्योति के लखनऊ आने का मुझे पता चला तो मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी. मैंने कहा कि उन लोगों से बोलो किसी और दिन आ जाएं, मुझे एक मीटिंग में जाना था. लेकिन वे फिर भी आईं. मैं मीटिंग में था, मुझे पता चला कि ऐसा हो गया.”

पवन सिंह के आरोपों पर क्या बोलीं ज्योति सिंह

पवन सिंह के आरोपों पर ज्योति सिंह ने कहा, “मैं 5 अक्टूबर को पवन सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंची तो मुझे गार्ड ने ऊपर जाने से मना कर दिया और फिर पुलिस आई और वो मुझे थाने ले जाने के लिए कहने लगी तो मैंने मना कर दिया. इसका मैंने वीडियो भी बनाया है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पवन सिंह को मिली Y प्लस केटेगरी की सुरक्षा

पवन सिंह को वाई Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलते ही अब पवन सिंह के साथ 24 घंटे हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे. इस सुरक्षा घेरे में कुल 11 से 12 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें केंद्रीय बलों के कमांडो, निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और अन्य सुरक्षाकर्मी होते हैं. ये हर वक्त पवन सिंह के आसपास मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले RJD से जीतने वाले दो विधायक का इस्तीफा, इस पार्टी से चुनाव लड़ने को हैं तैयार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन