3000 से करोड़ों की कपंनी की मालकिन, जानिए कौन हैं चेतना झांब जिन्होंने थामा है जन सुराज का दामन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Aug 2025 7:16 PM
चेतना झांब
Prashant Kishor: यूथ आइकन चेतना झांब ने जन सुराज पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा है. प्रशांत किशोर और उदय सिंह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. चेतना ने कहा कि वह नेता नहीं, जनसेवक बनकर बिहार में बदलाव लाने के लिए आई हैं.
Prashant Kishor: बिहार की जानी-मानी यूथ आइकन चेतना झांब ने शुक्रवार को प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया. शेखपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह भी मौजूद थे.
चेतना झांब ने राजनीति में एंट्री की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने 1 अगस्त को जन सुराज के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है. उन्होंने लिखा, “बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, जनता के लिए, समाज के लिए, अपने राज्य के लिए. सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास – यही जन सुराज का उद्देश्य है. इसी विचार के साथ हम सभी आगे बढ़ेंगे और बिहार में विकास का नया मार्ग बनाएंगे.”
कैसा रहा है करियर
चेतना झांब का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल रहा है. उनका जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ और बचपन समस्तीपुर में बीता. पढ़ाई उन्होंने पटना सेंट्रल स्कूल से की और फिर समस्तीपुर विमेन्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत में उन्हें कॉल सेंटर में महज 3000 रुपये की नौकरी मिली. इसके बाद उन्होंने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ली और दो वर्षों तक एक एयरलाइन कंपनी में काम किया.
एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें एक हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस में काम किया. यहीं से उनके करियर ने एक नया मोड़ लिया. उन्होंने मीडिया, फिल्म और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली. चेतना झांब की तीन प्रमुख कंपनियां हैं- स्कंदा मीडिया, स्कंदा इंडस्ट्रीज और स्कीबा सिंगापुर. स्कंदा मीडिया के तहत वह फिल्म निर्माण करती हैं और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है. उन्होंने भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे के साथ बेनुगाह नामक फिल्म में अभिनय किया है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कई देशों में फैला है बिजनेस
चेतना की एक फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भी है, जिसके मेडिकल प्रोडक्ट्स अमेरिका, रूस, थाईलैंड समेत एक दर्जन से अधिक देशों में निर्यात होते हैं. दुबई में अपनी पहली कंपनी शुरू करने के बाद उन्होंने अमेरिका और सिंगापुर में भी अपने बिजेनस को बढ़ाया.
अब चेतना झांब ने राजनीति में कदम रखा है. उनका कहना है कि वे सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा की राजनीति करना चाहती हैं. जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर वे बिहार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना चाहती हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पीके की पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










