Chirag Paswan: चिराग को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू, गाड़ी पर चढ़ गए कार्यकर्ता, टूटा सुरक्षा घेरा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Jun 2025 6:32 PM
चिराग पासवान
Chirag Paswan: राजगीर में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चिराग पासवान ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया. भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान अफरातफरी मच गई. भीड़ के जोश में उनकी गाड़ी का बंपर टूट गया, फिर भी चिराग मुस्कुराते रहे.
Chirag Paswan, सुनील कुमार: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ माने जाने वाले राजगीर में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया. बहुजन भीम संकल्प समागम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चिराग पासवान को देखने और स्वागत करने के लिए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग उमड़ पड़े. जैसे ही उनकी गाड़ी कार्यक्रम स्थल के समीप पहुंची, लोग चारों ओर से उन्हें घेरने लगे. भीड़ के चलते चिराग पासवान खुद गाड़ी की छत पर चढ़ गए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया.

गाड़ी पर चढ़ गए कार्यकर्त्ता
चिराग पासवान के अभिवादन के दौरान उत्साहित कार्यकर्ता भी उनकी गाड़ी पर चढ़ने लगे. कुछ समर्थक तो सुरक्षा घेरे को भी तोड़ते हुए उनके बिलकुल पास पहुंच गए और हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान चिराग की सुरक्षा में तैनात गार्ड कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि कई कार्यकर्ता गाड़ी पर चढ़ ही गए.

चिराग ने कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी ली
इसी अफरातफरी में चिराग पासवान की गाड़ी का बंपर टूट गया. हालांकि चिराग ने इसे सहजता से लिया और बाद में कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी भी ली. कार्यक्रम के बाद उन्होंने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में जुटने का संदेश दिया.
चिराग ने बताया एजेंडा
राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम कार्यक्रम में चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के एजेंडे पर आगामी चुनाव में उतरेगी. चिराग पासवान ने कहा कि जब तक लोजपा (रामविलास) रहेगी, तब तक न आरक्षण समाप्त होगा, न ही संविधान से कोई छेड़छाड़ होगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तेजस्वी पर बोला हमला
चिराग पासवान ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 महीने की सरकार में तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन ली, अब उन्हें वह जमीन भी वापस करनी पड़ेगी. चिराग ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की सूची में शामिल करना उनका लक्ष्य है. लोगों को रोजगार, शिक्षा और इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी. चिराग पासवान की यह रैली आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर नालंदा जैसे क्षेत्र में, जिसे नीतीश कुमार का पारंपरिक गढ़ माना जाता है.
इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 18 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










