बिहार में चाकू के दम पर भाई के सामने लूटी बहन की इज्जत, ग्रामीणों ने आरोपी को बीच सड़क धुना
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 29 Jun 2025 5:13 PM
सांकेतिक तस्वीर
बिहार: मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की इज्जत उसके भाई के सामने बदमाश ने चाकू के दम पर लूट ली. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की जमकर पीटाई कर दी. इस घटना ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.
बिहार के मोतिहारी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यहां के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ बाइक से जा रही थी. इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू दिखाकर पहले तो बाइक को रोका इसके बाद भाई को जमकर पीटा. बदमाश के हमले में जब भाई गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसने बहन को भाई के सामने घसीट कर ले गया और उसके साथ हैवानियत की.
लड़की के परिजनों ने आरोपियों को पीटा
वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान नाबालिग लड़की किसी तरह से आरोपी के चंगुल से भागने में कामयाब रही और भागकर अपने घर पहुंची. घर पहुंचने के बाद युवती ने घटना की पूरी जानकारी घर वालों को थी. घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी वो लोग काफी आक्रोशित हो गए. गुस्साए लोगों ने वहां पहुंच कर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस के दावों पर उठा सवाल
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी. इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. लेकिन इस केस के सामने आने के बाद से पुलिस के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










