Motihari: छतौनी में बड़ी कार्रवाई, रेड लाइट एरिया में दबिश से मचा हड़कंप

सांकेतिक तस्वीर
मोतिहारी के रेड लाइट इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. छापेमारी में चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया. आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़ें…
Motihari News: छतौनी थाना पुलिस ने छोटा बरियारपुर स्थित रेड लाइट इलाके में छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
तीन थानों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह पिछले दो महीनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है. अभियान में छतौनी, मुफस्सिल और नगर थाना की संयुक्त टीम शामिल रही. छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई जारी
छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
पुलिस ने संकेत दिया है कि इलाके में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
यह भी पढें: Motihari में चक्का जाम, टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो चालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










