ePaper

Bihar News: एंबुलेंस खुलते ही दंग रह गई पुलिस, इस बार शराब नहीं किसी अन्य चीजों की हो रही थी तस्करी

Updated at : 05 May 2025 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
Ganja seized

Ganja seized

Bihar News: मोतिहारी जिले के रक्सौल में पुलिस ने एक एम्बुलेंस से 25 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में एंबुलेंस ड्राइवर की निशानदेही पर एक कबाड़ की दुकान में भी छापा मार कर गांजा जब्त किया गया. जब्त गांजे की कीमत करीब 25 लाख है.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी के रक्सौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान एक एम्बुलेंस से 25 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया. फिर पुलिस ने एम्बुलेंस ड्राइवर की निशानदेही पर छापेमारी अभियान चलाया. जिसके बाद कबाड़ की दुकान से भी गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में  तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा एक सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस से 1 क्विंटल 67 किलो गांजा भी जब्त किया गया है.

एंबुलेंस से नशे के सामान की तस्करी

बता दें कि बिहार में शराबबंदी है. यही वजह है कि राज्य में एंबुलेंस का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जाता है. लेकिन इस बार तो एंबुलेंस में न तो मरीज था और न ही शराब. इस बार एंबुलेंस से नशे के सामान की तस्करी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी में पुलिस ने एक एंबुलेंस की चेकिंग की. जांच के दौरान कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर पुलिस हैरान हो गई.

गुप्त सूचना पर चला छापेमारी अभियान

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के हरपुर थाना क्षेत्र के बधड़ावा पेट्रोल पंप के निकट एक एंबुलेंस खड़ी है. उस एंबुलेंस में मरीज नहीं, बल्कि कुछ आपत्तिजनक सामान है. रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने एंबुलेंस और उसके ड्राइवर को भी पकड़ लिया. एंबुलेंस खुलते ही पुलिस दंग रह गई क्योंकि उसमें भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जब्त गांजे की कीमत करीब 25 लाख

छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ की. ड्राइवर से पता चला कि हरदिया में जाकिर खान के कबाड़ में भी गांजा छुपाकर रखा गया है. पुलिस ने तुरंत जाकिर खान के कबाड़ पर छापा मारा और वहां से जाकिर खान के भाई कदीर खान को भी गिरफ्तार कर लिया. रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों जगहों से 1 क्विंटल 67 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये है.

इसे भी पढ़ें: पटना में 20 मई को नहीं चलेगा ऑटो-ई रिक्शा, रूट कलर कोड के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन