BJP Candidates First List: भाजपा ने काटा बिहार विधानसभा अध्यक्ष का टिकट, "7 बार रह चुके हैं विधायक..."

Edited by Prashant Tiwari
Updated:
विज्ञापन

Bihar Assembly Speaker Nand Kishore Yadav

BJP Candidates First List: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने कई विधायकों का टिकट काट दिया है. इनमें विधानसभा अध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक का नाम शामिल है. हालांकि पार्टी ने पहली लिस्ट में जरूर 9 महिला नेताओं को उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

BJP Candidates First List: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. जिन विधायकों का टिकट कटा है उसमें सबसे चौंकाने वाला नाम बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव का हैं. यादव बिहार बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं और वह पटना साहिब सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं.  

मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है: नंद किशोर यादव

बीजेपी से टिकट कटने के बाद नंद किशोर यादव ने खुद एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में वह कह रहे हैं, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं. भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है. नई पीढ़ी का स्वागत है अभिनंदन है. पटना साहिब विधान सभा के लोगों ने मुझे लगातर 7 बार विजयी बनाया है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा. सबका आभार.

इन विधायकों का भी कटा टिकट

ऐसा नहीं है कि पार्टी ने सिर्फ नंद किशोर यादव यादव का टिकट काटा है. यादव के अलावा पार्टी ने अपने कई मौजूदा विधायकों को भी टिकट नहीं दिया है. इनमें सीतामढ़ी शहरी सीट से विधायक रहे मिथिलेश कुमार, रिगा से विधायक रहे मोतीलाल प्रसाद, विक्रम विधानसभा के विधायक अतुल कुमार, आरा से विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कुम्हरार से अरुण सिन्हा और कटोरिया की विधायक निक्की हेंब्रम समेत 10 विधायकों का नाम शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

BJP ने इन 9 महिला उम्मीदवारों को दिया टिकट

बीजेपी की तरफ से जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने 9 महिला नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है. इनमें से पार्टी ने राज्य की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, गायत्री देवी, अरुणा देवी, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, देवंती यादव, निशा सिंह, कविता देवी और स्वीटी सिंह को टिकट दिया है. 

इसे भी पढ़ें: BJP Candidates First List 2025: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन