'चिराग पासवान जीरो, NDA के बिना नहीं जीतेंगे एक भी सीट', JDU MLA के बयान से मचेगा घमासान!
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jul 2025 5:12 PM
चिराग पासवान और गोपाल मंडल
Bihar Politics:बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पहले जदयू विधायक के एक बयान से सत्ताधारी गठबंधन में घमासान मच सकता है. भागलपुर में विधायक गोपाल मंडल ने चिराग पासवान को जीरो बता दिया. इस बयान पर चिराग की पार्टी के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी एनडीए कुनबा में घमासान तेज हो गया है. नालंदा में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान कर दिया. इसके बाद से NDA गठबंधन में खलबली मच गई है. उनके इस बयान पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने चिराग पर तीखा हमला बोला है. गोपाल मंडल ने चिराग पासवान को जीरो बताते हुए कहा, “वह अपने पिता रामविलास पासवान की तरह कदावर नेता नहीं हैं और NDA के बिना एक भी सीट नहीं जीत सकते.” मंडल का यह बयान वैसे समय में आया है जब एनडीए में सबकुछ सही दिख रहा था.
कुछ भी नहीं हैं चिराग
भागलपुर में गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे को खारिज करते हुए कहा, “चिराग पासवान कुछ भी नहीं हैं, वह जीरो पर आउट हैं. उनके पिता रामविलास पासवान ने DSP की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा और कदावर नेता बने. लेकिन, चिराग वह नहीं हैं. NDA में रहकर 243 सीटों की बात करते हैं, अगर JDU और BJP उन्हें छोड़ दें, तो वह जहां खड़े हैं, वहीं रह जाएंगे. एक सीट भी नहीं निकाल पाएंगे.” मंडल ने चिराग के बयान को बचकाना बताते हुए कहा कि चुनाव के समय उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए.
बड़ा लीडर होने का दंभ है
जदयू लीडर ने लोजपा प्रमुख पर सवाल उठाते हुए कहा, “वह सरकार के खिलाफ बयान देते हैं, यह गलत है. बड़े बाप का बड़ा लीडर होने का दंभ है. ज्यादा से ज्यादा सीटें हथियाने और मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें: Bihar Mausam Samachar: बिहार के 11 जिलों में 9 और 10 जुलाई को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
2020 में चिराग ने क्या किया था
गोपाल मंडल ने चिराग के बयान पर इस लिए भी निशाना साधा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा ने जदयू को नुकसान पहुंचाया था. 2020 के चुनाव में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश की पार्टी जदयू के 135 कैंडिडेट्स के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे थे. विशेषज्ञों की मानें तो इसी वजह से जदयू मात्र 43 सीट जीत पाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










