'जदयू को मिलीं 85 सीटें, अब तो संन्यास ले लें', बिहार बीजेपी चीफ ने बिना नाम लिए पीके पर बोला हमला

Updated:
विज्ञापन
बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी

बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. अभिषेक कुमार के नामांकन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर हमला बोला. उन्होंने तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया और दावा किया कि बांकीपुर में एनडीए की जीत तय है.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार के नामांकन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिना नाम लिए जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज भी बांकीपुर में बेशर्मी से घूम रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा की जीत तय है. बाकी उम्मीदवार दूसरे स्थान पर आने या वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

अभिषेक सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

गुरुवार को अभिषेक कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके बाद हुई सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा, जदयू, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और लोजपा (आर) के कई बड़े नेता मौजूद रहे. संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भी बड़ा मौका मिलता है.

प्रशांत किशोर पर क्या बोले संजय सरावगी

अपने संबोधन में संजय सरावगी ने कहा कि पिछले चुनाव में कुछ लोग कहते थे कि अगर जदयू को 25 सीटें भी मिल गईं तो वे राजनीति छोड़ देंगे और बिहार से चले जाएंगे. लेकिन जदयू को 85 सीटें मिलीं. इसके बाद भी वे बिहार और बांकीपुर में घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर अपनी बात पर कायम रहते तो उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी.

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव के समय विदेश घूमने चले गए. उन्होंने यह भी कहा कि राजद ने अपना स्थापना दिवस भी तय समय पर नहीं मनाया. उनके मुताबिक इससे लगता है कि राजद पहले ही चुनाव का नतीजा मान चुका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बांकीपुर के विकास का किया जिक्र

संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन और नवीन किशोर सिन्हा के कार्यकाल में बांकीपुर का काफी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन को भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है और अभिषेक सिन्हा भी इसी क्षेत्र के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अभिषेक सिन्हा को रिकॉर्ड मतों से जिताकर नया रिकॉर्ड बनाएं.

इसे भी पढ़ें: पटना, बेगूसराय समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट


विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन