पटना, बेगूसराय समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Patna Meteorological Centre Update: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा 10 और 11 जुलाई को मौसम कैसा रहेगा, इस बारे में भी बताया गया है.

विज्ञापन

Patna Meteorological Centre Update: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान 7 जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा और वैशाली जिले को लेकर यह अलर्ट जारी किया है.

10 और 11 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जुलाई और 11 जुलाई को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई समेत कई जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय सहित दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में इस अवधि के लिए कोई मौसम चेतावनी नहीं दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसा रहा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बिहार में कुछ इलाकों में बारिश कम हुई तो कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतास के बिक्रमगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस बिक्रमगंज और वाल्मीकिनगर में रिकॉर्ड किया गया. बिहार में अब तक औसत 124.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 263.2 मिमी होनी चाहिए थी. सामान्य से 53 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. सबसे अधिक 108.2 मिमी बारिश कटिहार में रिकॉर्ड की गई. रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. कुछ जिलों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा भी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा


विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन