Sushant Singh के बर्थडे पर काजल इमोशनल, लिखा- ‘मिले नहीं कोई गम, जहां भी रहो तुम, खुश रहो’

Sushant Singh Rajput Birthday: बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थडे पर फैंस मायूस हैं. भोजपुरी फिल्मों की ब्यूटी क्वीन काजल राघवानी ने भी सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे पर याद किया है.
Sushant Singh Rajput Birthday: बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर फैंस मायूस हैं. दुनियाभर से सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट विशेज मिल रही हैं. गुजर जाने के बाद भी फैंस की यादों में जिंदा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की हर नम आंख इंतजार कर रही है. भोजपुरी फिल्मों की ब्यूटी क्वीन काजल राघवानी ने भी सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे पर याद किया है.
Also Read: Sushant Singh Rajput Birthday: सुशांत की मौत आज भी Mystery, SSR अपनी मौत के पीछे छोड़ गए Untold Story
काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके सुशांत सिंह को बर्थडे विशेज दी है. काजल ने लिखा- ‘जन्मदिन की बधाई रियल स्टार. हंसते रहिए और चमकते रहिए. आप जहां हैं, ऊंचाई पर उड़ते रहिए.’ काजल राघवानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बाकायदा सुशांत सिंह राजपूत को टैग किया है. शायद काजल कहना चाहती हैं कि सभी को सुशांत सिंह की कितनी याद आती है. लेकिन, रियल स्टार मौजूद नहीं हैं.
https://www.instagram.com/p/CKS51aZhZQj/
पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट से सुशांत सिंह राजपूत का शव बरामद किया गया था. काफी हंगामे के बाद मामला सीबीआई के हाथों में पहुंचा. आज भी सीबीआई मामले की जांच कर रही है. सुशांत केस की जांच के दौरान बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा भी हुआ था. इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को जेल भी हुई थी.
Also Read: Bollywood Latest News Live Update: अचानक ट्रेड करने लगे सुशांत सिंह राजपूत, कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ बंद, जानिए फिल्मी दुनिया से जुड़ी हर खबर
सुशांत सिंह केस राजपूत की जांच में सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर इंडस्ट्री के कई ए-लिस्टर्स एक्टर्स से एनसीबी ने पूछताछ भी की थी. इसी बीच एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उन्हें फैंस याद कर रहे हैं. सभी की जुबां पर एक ही सवाल है- आखिर एक हंसते चेहरे वाला और दुनिया से लड़ने वाला इंसान हमें अकेला छोड़कर क्यों चला गया? इसका जवाब शायद सीबीआई जांच में मिल जाए.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




