धूम मचा रहा खेसारी लाल और काजल राघवानी का ये गाना, एक्ट्रेस के ठुमकों पर फिदा हुए फैंस

Bhojpuri song Kamar Load Sahi Na: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी फैंस को खूब भाती है. हाल ही में खेसारी और काजल का भोजपुरी गाना कमर लोड सही ना (Kamar Load Sahi Na) का वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है. इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रोमांस दर्शकों को दीवाना बना रहा है.
Bhojpuri song Kamar Load Sahi Na: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी फैंस को खूब भाती है. हाल ही में खेसारी और काजल का भोजपुरी गाना ‘कमर लोड सही ना’ (Kamar Load Sahi Na) का वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है. इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रोमांस दर्शकों को दीवाना बना रहा है.
भोजपुरी गाना ‘कमर लोड सही ना’ खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने लॉकडाउन 2 के बीच 24 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज किया था. इस गाने में काजल और खेसारी ने जबरदस्त डांस किया है और दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. दर्शकों के बीच छाए इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है और आर्या शर्मा ने संगीत दिया है. खेसारी लाल यादव के ज्यादातर हिट गाने काजल राघवानी के साथ ही हैं.
काजल इस गाने में खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं और बेहद हॉट दिख रही हैं. काजल और खेसारी लाल यादव का रोमांस आप इस वीडियो में देख सकते हैं. वहीं, इस वीडियो को अब तक 10,325,587 व्यूज मिल चुके है और हर दिन बढ़ते ही जा रहा है. बता दें कि इस जोड़ी के पास हिट गानों की लम्बी फेहरिस्त है, जिसमें… ‘कूलर कुर्ती में’, ‘सुताल तनी कोरा में’, ‘डाल के केवाड़ी में किल्ली’, ‘सरसो के सगिया’, ‘सजके सवरके’, जैसे सैकड़ों गाने शामिल हैं.
इसके अलावा खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का ‘दिलवे में धंस गइलू’ गाना भी खूब देखा जा रहा है. भोजपुरी फिल्म दिलवाले के इस गाने में अक्षरा सिंह का बिंदास अंदाज और खेसारी लाल यादव का डांस दोनों ही दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. इस गान को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया.
वहीं, गाने में स्वर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के हैं और इसे आजाद सिंह ने लिखा है. फिल्म में स्टार कास्ट की बात की जाए तो खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. अक्षरा और खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं.
Posted By- Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










