Shravani Mela 2022: सुल्तानगंज से निकलने लगा कांवरियों का जत्था, कोरोना संक्रमण से बचाव की जानें तैयारी

Updated at : 07 Jul 2022 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2022: सुल्तानगंज से निकलने लगा कांवरियों का जत्था, कोरोना संक्रमण से बचाव की जानें तैयारी

Shravani Mela 2022: श्रावणी मेला के ठीक पहले कावंरिया गंगाजल लेकर बाबाधाम की ओर निकलने लगे हैं. कांवरियों का हुजूम इस बार सावन में देखने को मिलेगा. लेकिन कोरोना के गहराते संकट ने चिंताएं और अधिक बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Shravani Mela 2022: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से फिर एकबार बढ़ने लगे हैं. वहीं दूसरी ओर श्रावणी मेला भी अब नजदीक आता जा रहा है. कांवरिया पथ पर कांवरियों का जत्था बोल-बम के जयकारे के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की ओर निकलने लगे हैं. इस बार श्रावणी मेला दो साल के बाद लगा है तो कांवरियों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है. कांवरियों की बढ़ी हुई तादाद के बीच कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकना इस बार बड़ा चैलेंज बन चुका है.

भागलपुर दूसरा सबसे अधिक संक्रमित जिला

बिहार में कोरोना के मामले सबसे अधिक पटना में आ रहे हैं. वहीं दूसरा सबसे संक्रमित जिला भागलपुर ही है. जहां रोजाना कोरोना मरीज मिल रहे हैं. इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 127 है. वहीं सुलतानगंज गंगा घाट से लेकर कांवरिया पथ पर संक्रमण से बचाव को लेकर विशेष तैयारी की जरुरत है.

संक्रमण के खतरे को रोकना एक चैलेंज

अनुमान के तहत इस बार सुलतानगंज गंगा घाट पर रोजाना करीब 90 हजार से 1 लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे. इस दौरान संक्रमण के खतरे को रोकना स्वास्थ्य महकमे व प्रशासन के लिए बड़ा चैलेंज बना है.

Also Read: श्रावणी मेला तक सुलतानगंज स्टेशन पर कई ट्रेनों का होगा ठहराव, जानें कौन सी ट्रेनें रुकेंगी
अजगैवीनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन व विश्राम स्थल पर कांवरियों का रहेगा हुजूम

अजगैवीनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन व विश्राम स्थल पर कांवरियों का हुजूम रोज देखने को मिलेगा. वहीं एक तरफ जहां मास्क के इस्तेमाल को फिर से आदत में शामिल करने की सलाह दी जा रही है वहीं अब इस हुजूम में संक्रमण के फैलाव को रोकना एक चैलेंज से कम नहीं. इसे लेकर अब कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

कांवरिया शिविरों में कोविड जांच व वैक्सीनेशन की सुविधा

जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 14 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला के दौरान कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि सभी कांवरिया शिविरों में कोविड जांच व वैक्सीनेशन की सुविधा मिलेगी. श्रद्धालुओं के बीच कोविड गाइडलाइन के पालन को लेकर प्रचार प्रसार किया जायेगा. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन