Income Tax Raid: भागलपुर में 200 अधिकारियों की 25 टीमें कर रही रेड! पहली बार लगातार दो दिनों तक छापेमारी

भागलपुर में इनकम टैक्स की 25 टीमें बुधवार को पहुंची. करीब 200 अधिकारियों के साथ जिले के 11 धनकुबेरों के उपर दबिश डाली गयी. निवर्तमान डिप्टी मेयर के ठिकानों पर भी रेड मारा गया.
भागलपुर में बुधवार से इनकम टैक्स की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इनकम टैक्स के छापे से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है. बुधवार को अहले सुबह करीब 200 अधिकारियों की 25 टीमें शहर आए. जानकारी के अनुसार, 50 से अधिक की संख्या में गाड़ियों में सवार होकर सभी अधिकारी पटना से भागलपुर पहुंचे और छापेमारी शुरू की. संपत्ति और गुंडा बैंक विवाद से जुड़े 11 लोगों के ऊपर दबिश डाली गयी.
भागलपुर में बुधवार से इनकम टैक्स की रेड को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. शहर के बुजुर्ग बताते हैं कि इस शहर में ऐसा पहली बार हुआ है जब इनकम टैक्स की इतनी बड़ी टीम एकसाथ पहुंची और इस तरह छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबकि, देर शाम ही पटना से इनकम टैक्स की टीम रवाना हुई. भागलपुर पहुंचते ही इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमारी शुरू कर दी.
भागलपुर में अहले सुबह पहुंची टीम की भनक किसी को नहीं लगी. इस दौरान स्थानीय पुलिस का भी सहयोग नहीं लिया गया. सेंट्रल फोर्स के साथ इनकम टैक्स की टीम ने रेड शुरू किया. इनकम टैक्स की टीम जब निवर्तमान डिप्टी मेयर के खरमनचक स्थित घर पर पहुंची तो राहगीरों को इसकी भनक लगी. कई गाड़ियां राजेश वर्मा के घर के सामने खड़ी देख लोगों के बीच चर्चा शुरू हुई. कुछ ही देर बाद ये खुलासा हो गया कि जांच एजेंसी ने दबिश दी है.
Also Read: भागलपुर में पूर्व डिप्टी मेयर के घर चल रही थी Income Tax की रेड, अचानक एक बैग लेकर भागा रिश्तेदार, फिर…
भागलपुर में छापेमारी का नेतृत्व इनकम टैक्स की एक महिला अधिकारी कर रही हैं. राजेश वर्मा, विजय यादव समेत कुल 11 लोगों को इनकम टैक्स ने अपने रडार पर लिया. इन सभी लोगों का कोई ना कोई कनेक्शन राजेश वर्मा से जुड़ता दिख रहा है.
राजेश वर्मा के पिता हरिओम वर्मा ने बताया कि करीब 50 अधिकारी उनके घर और व्यवसायिक संस्थानों पर गयी है. इनकम टैक्स की टीम सुल्तानगंज भी पहुंची. छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही और हरिओम ज्वेलर्स के भागलपुर, पूर्णिया, देवघर ब्रांच में लगातार जांच चलती रही.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




