Bihar Election News 2020: भागलपुर में नामांकन के दौरान नेताजी पड़े चक्कर में, जानें वो अलग-अलग दृश्य, जब फंस गये नेताजी...

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2020 12:03 PM

विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020 के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर भागलपुर में पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन चल रहा है. मंगलवार को नाथनगर विधानसभा से तीन और भागलपुर विधानसभा से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020 के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर भागलपुर में पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन चल रहा है. मंगलवार को नाथनगर विधानसभा से तीन और भागलपुर विधानसभा से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

नाथनगर से जदयू उम्मीदवार सहित इन्होंने किया नामांकन 

नाथनगर से जदयू से लक्ष्मीकांत मंडल, निर्दलीय उम्मीदवार ब्रह्मदेव पासवान व लोकजन पार्टी सेक्यूलर से शिवशंकर शर्मा ने नामांकन कराया. भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बजरंग बिहारी शर्मा ने नामांकन कराया.नामांकन कराने के दौरान मंगलवार को अलग-अलग दृश्य दिखा, जब नेताजी फंस गये

जब समय पूरा होने के कारण लौटना पड़ा 

नामांकन कराने का समय 11 से तीन बजे तक ही है. ऐसे में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए करीब सवा तीन बजे अपर समाहर्ता कार्यालय पहुंच गये. उन्हें घड़ी दिखा कर लौटा दिया गया. निराश होकर प्रत्याशी लौटे.

Also Read: Bihar Election 2020: नाव से गंगा के तटीय इलाके में हो रही गश्ती, चुनाव के दौरान शराब की तस्करी पर निगरानी तेज
प्रस्तावक पूरा ही नहीं हुआ और लौट गये नेताजी 

निर्दलीय प्रत्याशी को नामांकन कराने के लिए 10 प्रस्तावकों का नाम देना पड़ता है. ऐसे में सदर एसडीओ कार्यालय में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशी को जब यह जानकारी मिली, तो प्रस्तावक पूरा ही नहीं हुआ और लौट गये.

चलिए बाहर, यहां शोर ठीक नहीं

-नाथनगर के जदयू प्रत्याशी के साथ 20-25 लोग आये थे, जो बाहर में खड़े थे. कार्यालय में नामांकन कराने के बाद जब वे बाहर निकले, तो समर्थकों ने एक बार जिंदाबाद के नारे लगाये ही थे कि दो-तीन उनके ही लोगों ने रोक दिया. कहा-चलिए बाहर, यहां शोर ठीक नहीं.

नामांकन के बाद दूसरे दल के एक प्रत्याशी शामिल

नाथनगर के एक प्रत्याशी के नामांकन कर बाहर निकलने पर उनके समर्थकों के साथ भागलपुर विधानसभा के भी दूसरे दल के एक प्रत्याशी शामिल हो गये. लेकिन जैसे ही प्रेस फोटोग्राफरों का कैमरा चमकना शुरू हुआ, वे बगल निकलने लगे. कहीं लोग कुछ और अर्थ न निकाल ले.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन