ePaper

शादी के 16 दिन बाद ही ससुराल से भागी दूल्हन, प्रेमी के साथ मिलकर खाया जहर, हालत नाजुक

Updated at : 24 Jun 2020 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के 16 दिन बाद ही ससुराल से भागी दूल्हन, प्रेमी के साथ मिलकर खाया जहर, हालत नाजुक

बेतिया : गौनाहा में शादी के 16 दिन बाद ही नयी नवेली दुल्हन को भगाने के मामले में आरोपित युवक व दुल्हन ने जहर खा ली है. दोनों को गौनाहा रेफरल अस्पताल से बेतिया जीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है. इसमें से चिकित्सकों ने दुल्हन की हालत नाजुक बतायी है. फिलहाल दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है. हालांकि, किन परिस्थितियों में दोनों ने जहर खायी, इसकी जानकारी अभी नहीं लग सकी है. आपसी विवाद के बाद जहर खाने की चर्चा है. दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताये जा रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज के रिकार्ड में दोनों का विवरण पति-पत्नी के रूप में दर्ज है.

Also Read: प्रेमिका का विरोध करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पांच साल के बच्चे ने इस तरह खोली सारी पोल…
शादी के 16 दिन बाद ही ससुराल से हुई फरार 

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. नगर थाने की पुलिस मामले में बयान लेने की तैयारी में है. बताया जाता है कि गौनाहा थाना क्षेत्र की रहने वाली जिस युवती ने जहर खाया है कि उसकी शादी बीते 31 मई को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के 16 दिन बाद ही 15 जून को वह अपने ससुराल से फरार हो गई.

दूल्हन व प्रमी ने खाई जहर 

इस मामले में पीड़ित पति ने शिकारपुर थाने में गौनाहा के जम्हौली निवासी दीपक साह व विजय लोहार पर प्राथमिकी कराई थी. इधर, मंगलवार को दीपक तथा उक्त दुल्हन ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया. इसके बाद दोनों को अस्पताल लाया गया. ग्रामीणों की माने तो सोमवार की रात ही दोनों अपने घर पहुंचे थे. जहां परिजनों व इन दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी. फिलहाल मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन