बेगूसराय में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने में की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को भी पीटा
बेगूसराय में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ है. गुस्साए लोगों द्वारा थाने में जमकर तोड़फोड़ की गयी है. सूचना है कि पुलिसकर्मियों को भी लोगों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. इसके साथ ही थाना परिसर में लगी गाड़ियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए है.
बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक युवक की हत्या से नाराज लोगों ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है. इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. वहीं आक्रोशित लोगों द्वारा थाना परिसर में लगी गाड़ियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए है. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य लोग पहुंच कर भगवानपुर थाने को घेर लिया और फर्नीचर समेत अन्य सामानों को तोड़ा गया.
बता दें कि बीते गुरुवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के कमलापथ मुसहरी निवासी अर्जुन सदा की बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी थी. घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया था. पटना में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. लेकिन जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो शनिवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और पुलिस थाने में जमकर तोड़फोड़ की.
Also Read: बिहार में 6 अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ई रिक्शा चालक को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मार दी गयी थी. उसकी मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी. पहले तो गुस्साए लोगों ने स्थानीय पीएचसी में तोड़फोड़ की. इसके बाद सैकड़ों लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. फिर गुस्साए सैकड़ों लोगों ने भगवानपुर थाने में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की. लोगों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी थाना छोड़कर फरार हो गए. इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पुलिस ने बताया कि उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










