बरेलीः युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी, पढ़ें बरेली शहर की क्राइम खबरें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2023 8:14 AM
बरेली में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी. वहीं युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया. इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी, तो वहीं युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया.इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए.इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
बरेली देहात के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के हरेली गांव निवासी शिव ओम की पत्नी बिट्टो (22 वर्ष) ने घर की छत के कुंडे से दुपट्टा बांध कर फांसी लगा ली. मृतका के ससुर राजेंद्र ने बताया कि करीब 7 माह पूर्व बिट्टो की शादी शिव ओम से हुई थी. शादी से पहले ही बिट्टो का अपने गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहे था. जिसके चलते वह उसके साथ फरार हो गई, लेकिन यह बात शिवओम के परिजनों को पता नहीं थी. इसीलिए उन्होंने खामोशी के साथ शिव ओम से शादी करा दी. मगर बिट्टो का अपने पति से प्रेमी को लेकर अक्सर झगड़ा होने लगा. कल शाम भी इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था. इसके बाद शिव ओम घर से बाहर चला गया. उसके जाने के बाद बिट्टो ने कमरे में बंद होकर छत के कुंडे से दुपट्टा बांध कर फांसी लगा ली.
Also Read: बरेली: गंगा दशहरा पर रामगंगा में डूबने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, गोताखोरों ने एक की बचाई जान
कुछ देर बाद घर वापस लौटे पति ने उसे नहीं देखा, तो कमरे में पहुंचा. इस वक्त तक फांसी कर लटकी बिट्टो की मौत हो गई थी. शिव ओम ने घटना की जानकारी ससुरालियों को दी. वह शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के बनिहाल गांव से बेटी की ससुराल पहुंचे. मगर उन्होंने किसी भी तरह को कार्रवाई से इंकार कर दिया.
पीलीभीत की नगर पालिका बीसलपुर निवासी रामनिवास (35 वर्ष) की बरेली के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि रामनिवास शराब का आदी था. जिसके चलते उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था. वह शराब के नशे में घर आया था, और उसका झगड़ा पत्नी विमलेश से हो गया. कुछ देर बाद घर से बाहर गए रामनिवास ने जहरीला पदार्थ खा लिया.इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी.उसको स्थानीय अस्पताल ले गए.मगर, हालत में सुधार न होने पर बरेली में भर्ती किया. यहां उसकी मौत हो गई.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा.इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










