Bareilly News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पीलीभीत में पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.
Bareilly News: पीलीभीत में पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना सोमवार दोपहर 12:30 बजे की है.
टनकपुर से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस (05325) से निरंजन कुंज कॉलोनी और अलीगंज के बीच ये बड़ा हादसा हो गया है. यहां रेलवे ट्रैक पर माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी ताराचंद की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. हालांकि, अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Also Read: Bareilly News: सड़क दुर्घटना में घायल जीआरपी सिपाही, अस्पताल में तोड़ा दम
वहीं दूसरी ओर बरेली में बीसलपुर निवासी रामपाल का सीओ ऑफिस जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया. दरअसल, थाने के कार्य से कोतवाली से सीओ ऑफिस जा रहे होमगार्ड को पीछे से सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी.
Also Read: Bareilly News: ‘कभी लव मैरिज मत करना’, खुदकुशी से पहले बनाये गये वीडियो में युवक का छलका दर्द
सड़क हादसे में साइकिल सवार गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने गार्ड को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है. इस बीच कार सवार युवक मौके से फरार हो गया.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




