ePaper

Bareilly Today News: बरेली में BDA का चला बुलडोजर, 7 अवैध कॉलोनियों को गिराया

Updated at : 10 Jan 2023 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly Today News: बरेली में BDA का चला बुलडोजर, 7 अवैध कॉलोनियों को गिराया

Bareilly Today News: बरेली में मंगलवार को विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित उमरिया-उड़ला जागीर की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की. टीम ने बुलडोजर से कॉलोनी में नवनिर्मित आवास, रोड, बिजली पुल आदि को ध्वस्त किया.

विज्ञापन

Bareilly Today News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित उमरिया-उड़ला जागीर की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की. टीम ने बुलडोजर से कॉलोनी में नवनिर्मित आवास, रोड, बिजली पुल आदि को ध्वस्त किया. यह कॉलोनियां करीब 38 हजार वर्गमीटर कृषि भूमि में विकसित की जा रही थीं.

BDA का चला बुलडोजर

मंगलवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम शाहजहांपुर रोड स्थित उमरिया गांव से उड़लाजागीर जाने वाले रोड पर पहुंची. टीम ने शाकिर की बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के लगभग 4400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया.

अवैध कॉलोनियों को गिराया गया

यहां भवन निर्माण, विकास कार्य, वाउन्ड्रीवाल, विद्युत पोल, सड़क, भूखण्डों का चिन्हीकरण किया गया था. इसके बाद अजहर और ताहिर की बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के करीब 6000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कालोनी में विद्युत पोल, सड़क, भूखण्डों को बुलडोजर से ध्वस्त किया.

जाहिद की करीब 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी का विकास और निर्माण को ध्वस्त किया. इसके बाद जावेद सावरी की करीब 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल की कॉलोनी और एक अन्य कालोनाईजर की 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया. यहां भवन निर्माण, विकास कार्य करने के साथ ही साइट आफिस, सड़क, बाउंड्री वाल एवं भूखण्डों का चिन्हीकरण किया गया था.

ये लोग रहे मौजूद
Also Read: UP: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यामीन सर्राफ लूटकांड के दो आरोपियों को दबोचा, अवैध हथियार भी किए बरामद

इसके अलावा 4500 वर्ग मीटर और 8000 वर्गमीटर क्षेत्रफल की अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया. टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. इस दौरान बीडीए के जेई अनिल कुमार, हरीश चैधरी, सुनील कुमार शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola