Elon Musk ने क्यों तोड़ दी Twitter Deal? यह रही दूसरी वजह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2022 10:32 PM

विज्ञापन

मस्क ने एसईसी को दी सूचना में कहा कि उनकी कानूनी टीम ने जुलाई में सौदे को रद्द करने के मूल नोटिस में कुछ अतिरिक्त आधार को जोड़ा है. ट्विटर को लिखे पत्र में मस्क के सलाहकारों ने पूर्व कार्यकारी पीटर जटको की 'व्हिसल ब्लोअर' रिपोर्ट का हवाला दिया है.

विज्ञापन

Elon Musk Twitter Deal Update: टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख द्वारा दायर एक ‘व्हिसल ब्लोअर’ शिकायत में जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया मंच को खरीदने के अपने समझौते को समाप्त करने के लिए फिर कागजी दस्तावेज जमा किये हैं.

मस्क ने एसईसी को दी सूचना में कहा कि उनकी कानूनी टीम ने जुलाई में सौदे को रद्द करने के मूल नोटिस में कुछ अतिरिक्त आधार को जोड़ा है. ट्विटर को लिखे पत्र में मस्क के सलाहकारों ने पूर्व कार्यकारी पीटर जटको की ‘व्हिसल ब्लोअर’ रिपोर्ट का हवाला दिया है.

Also Read: Twitter Circle Feature: ट्विटर लाया नया फीचर, आपका ट्वीट सिर्फ वही देख पाएंगे, जिन्हें आप दिखाना चाहेंगे

जटको ने इस साल की शुरुआत तक ट्विटर के सुरक्षा प्रमुख के रूप में कार्य किया था. जटको ने अमेरिकी अधिकारियों को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कंपनी ने अपने खराब साइबर सुरक्षा उपाय और गलत सूचना फैलाने वाले नकली खातों को जड़ से खत्म करने के प्रयास में अपनी लापरवाही के बारे में नियामकों को गुमराह किया.

बताते चलें कि इसी साल जुलाई महीने की शुरुआत में टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने ट्विटर के बोर्ड को बताया कि वह उसके अधिग्रहण का समझौता रद्द कर रहे हैं. इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 44 अरब डॉलर में खरीदने का उनका सौदा खटाई में पड़ गया. मस्क ने कहा कि कंपनी ट्विटर के फर्जी खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे सकी, जिसके चलते उन्होंने यह सौदा रद्द किया. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Elon Musk ला रहे अपना सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म? Twitter को तगड़ा जवाब देने की तैयारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola