सिर्फ रेंज नहीं… इन 5 वजहों से Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं शहरी खरीदारों के लिए परफेक्ट

Ather Rizta (Photo: atherenergy.com)
Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सिर्फ अच्छी रेंज ही नहीं, बल्कि रोजाना शहर में आसान और कम्फर्टेबल राइड के लिए भी बनाए गए हैं. इनमें मजबूत बॉडी, स्मार्ट फीचर्स, भरोसेमंद बैटरी, बेहतर सेफ्टी और चार्जिंग की अच्छी सुविधा मिलती है.
अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदारों का फोकस सिर्फ कीमत पर नहीं है. वे बेहतर परफॉर्मेंस, लेटेस्ट फीचर्स और लंबे समय तक साथ निभाने वाले प्रीमियम स्कूटर को प्रायोरिटी दे रहे हैं. इसी सेगमेंट में Ather Energy ने अपनी मौजूदगी मजबूत की है. कई खरीदार परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड Ather 450X या Ather 450S को चुनते हैं, जबकि ज्यादा स्पेस की जरूरत वाले ग्राहकों के बीच Ather Rizta भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ कम रनिंग कॉस्ट, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं वे 5 वजहें, जिनकी वजह से Ather के स्कूटर्स शहरी खरीदारों के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है.
मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार इंजीनियरिंग
Ather के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हल्के लेकिन बेहद मजबूत मोटरस्पोर्ट-इंस्पायर्ड एल्यूमिनियम चेसिस पर तैयार किए गए हैं. यही वजह है कि ये स्कूटर्स शानदार हैंडलिंग, बेहतरीन स्टेबिलिटी और लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी ऑफर करते हैं. यही दमदार इंजीनियरिंग इन्हें वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाती है.
एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ लंबी रेंज
आज के समय में इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वालों के लिए बैटरी रेंज की चिंता काफी हद तक खत्म हो चुकी है. कंपनी का एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और बेहतरीन तरीके से इंजीनियर किए गए बैटरी पैक रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में भी ‘TrueRange’ देने का दावा करते हैं. इतना ही नहीं, बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है. यानी यह पानी और धूल से अच्छी प्रोटेक्शन मिलती है.
यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां
Ather Stack के स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स
Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खास Ather Stack प्लेटफॉर्म पर चलते हैं. ये समय-समय पर Over-the-Air (OTA) अपडेट्स के जरिए लगातार नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस देते रहते हैं. इसमें 7-इंच का ब्राइट टचस्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें Google Maps के साथ इनबिल्ट नेविगेशन है. राइड के दौरान जरूरी लाइव अलर्ट्स भी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं. वहीं, क्लाउड-कनेक्टेड फीचर्स की मदद से आप अपने स्कूटर की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं.
एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बेहतर राइड कंट्रोल
सेफ्टी की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. इसमें मिलने वाला FallSafe फीचर स्कूटर के गलती से गिरने या ज्यादा झुकने पर तुरंत मोटर को बंद कर देता है. वहीं, AutoHold फीचर फ्लाईओवर या खड़ी चढ़ाई पर स्कूटर को बिना ब्रेक दबाए अपनी जगह पर रोके रखता है. इसके अलावा, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल फिसलन वाली सड़कों पर भी पहियों की ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है. इतना ही नहीं, अचानक तेज ब्रेक लगाने के सिचुएशन में इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल अपने आप एक्टिव हो जाता है.
Ather Grid का बड़ा चार्जिंग नेटवर्क
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ बैटरी ही नहीं बल्कि चार्जिंग नेटवर्क भी उतना ही जरूरी होता है. इस मामले में Ather अपने बड़े Ather Grid पब्लिक फास्ट चार्जिंग नेटवर्क के साथ काफी मजबूत नजर आता है. यहां बड़े शहरों में स्कूटर को कुछ ही समय में चार्ज किया जा सकता है. वहीं, रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कंपनी होम चार्जर भी देती है. इसके अलावा, स्कूटर में Magic Twist फीचर भी मिलता है, जो रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग के जरिए स्कूटर को स्मूद तरीके से धीमा करता है और साथ ही ब्रेक लगाने के दौरान बैटरी में दोबारा एनर्जी भी वापस भेजता है.
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










