प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच

Bajaj Chetak (Photo: chetak.com)
Metal Body Electric Scooters: भारतीय बाजार में ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लास्टिक या फाइबर बॉडी के साथ आते हैं. वहीं, कुछ स्कूटर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत मेटल बॉडी मिलती है. नीचे हमने ऐसे 2 मेटल बॉडी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रेंज, बैटरी और खास फीचर्स के बारे में बताया है. आइए देखते हैं.
अगर बात टिकाऊपन की हो, तो मेटल बॉडी वाले स्कूटर लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. डेली यूज में लगने वाले छोटे-मोटे झटके, खरोंच और स्क्रैच को ये फाइबर बॉडी वाले स्कूटरों के मुकाबले कहीं बेहतर तरीके से झेल लेते हैं. मेटल बॉडी की वजह से इनका वजन थोड़ा ज्यादा होता है. दिलचस्प बात यह है कि पेट्रोल स्कूटरों में तो मेटल बॉडी के कई ऑप्शन मिल जाते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऐसे मॉडल अभी भी बेहद कम हैं.
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि उसका बॉडी मजबूत हो, जल्दी डेंट न पड़े और लंबे समय तक टिके, तो नीचे हमने 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताया है जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी खासियतें.
Bajaj Chetak

आज जहां ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लास्टिक बॉडी के साथ आते हैं, वहीं Bajaj Chetak अपनी फुल मेटल (स्टील) बॉडी की वजह से अलग पहचान बनाती है. Chetak स्मूद, स्टेबल और कम्फर्टेबल सिटी राइड के लिए परफेक्ट है. यह स्कूटर 2501, 3001 और 35 सीरीज जैसे कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें नियो-रेट्रो डिजाइन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 35 लीटर तक का अंडरसीट स्टोरेज और रिवर्स असिस्ट जैसे कई काम के फीचर्स मिलते हैं. वहीं, कंपनी के मुताबिक इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज करीब 123 km है.
यह भी पढ़ें: 2026 Suzuki Burgman Street आपके लिए सही है या नहीं? जानें खरीदने और छोड़ने की 2-2 वजहें
Kinetic DX

Kinetic DX अब इलेक्ट्रिक वर्जन में वापसी कर चुका है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका मजबूत मेटल बॉडी. ये इसे प्लास्टिक या फाइबर बॉडी वाले कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मुकाबले कहीं ज्यादा सॉलिड फील देती है. इसमें 2.6 kWh की एडवांस LFP बैटरी दी गई. वहीं, स्कूटर को खासतौर पर शहरों की टूटी-फूटी सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 116 km तक की रेंज देता है. अच्छी बात यह है कि इसकी बैटरी सिर्फ 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है.
यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










