Amazon News: भारत में अपना ऑनलाइन लर्निंग प्लैटफॉर्म अगले साल बंद कर देगी अमेजन, हैरान करनेवाली है वजह

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Nov 2022 5:29 PM

विज्ञापन

अमेजन इंडिया ने बताया है कि वर्तमान बैच में शामिल लोगों को पूरी फीस वापस मिलेगी और ग्राहकों के पास कोर्स मैटेरियल का ऐक्सेस अक्टूबर 2024 तक रहेगा. कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए लगातार काम करती रहेगी.

विज्ञापन

Amazon Academy News: अमेजन इंडिया (Amazon India) ने अपने ऑनलाइन लर्निंग प्लैटफॉर्म (Online Learning Platform) ‘अमेजन अकैडमी’ (Amazon Academy) को भारत में अगस्त, 2023 से बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया है कि वर्तमान बैच में शामिल हुए लोगों को पूरी फीस वापस मिलेगी और ग्राहकों के पास कोर्स मैटेरियल का ऐक्सेस अक्टूबर 2024 तक रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार, यह अमेजन द्वारा खर्च में कटौती के लिए उठाये गए कदमों का हिस्सा है.

फ्लिपकार्ट से कम हो रहा प्रॉफिट

बता दें कि सैनफॉर्ड सी बर्नस्टीन (Sanford C Bernstein) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन का प्रॉफिट वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट (Flipkart) से कम हो रहा है. भारत के छोटे शहरों में कंपनी को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है.

Also Read: Amazon India को NCPCR ने भेजा समन, फंडिंग को लेकर एक नवंबर को पेश होने को कहा

ऑनलाइन शॉपिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस देती रहेगी कंपनी

अमेजन इंडिया ने आगे बताया है कि वह वर्तमान ग्राहकों और पार्टनर्स का ध्यान रखने के लिए इन प्रोग्राम्स को फेज्ड तरीके से बंद कर रही है. इस दौरान वह इससे प्रभावित होनेवाले स्टाफ और यूजर्स को सपोर्ट भी कर रही है. कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए लगातार काम करती रहेगी.

Also Read: Amazon अगले महीने से भारत में बंद कर देगी यह सर्विस, कई यूजर्स होंगे प्रभावित

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola