Amazon India को NCPCR ने भेजा समन, फंडिंग को लेकर एक नवंबर को पेश होने को कहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2022 9:08 PM

विज्ञापन

Amazon India

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) इससे पहले अमेजन इंडिया को नोटिस जारी कर 'गैरकानूनी कार्यों' में संलिप्तता को लेकर गैर सरकारी संगठन को कथित रूप से धन देने के बारे में स्पष्टीकरण मांग चुका है.

विज्ञापन

NCPCR Summons Amazon India: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने अमेजन इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी को नोटिस जारी किया है. आयोग ने अमेजन इंडिया द्वारा अखिल भारतीय मिशन के लिए गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल एक संगठन को कथित फंडिंग को लेकर समन भेजा है. आयोग की तरफ से अमेजन इंडिया के ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड को एक नवंबर को पेश होने के आदेश दिये गए हैं.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने इससे पहले अमेजन इंडिया को नोटिस जारी कर गैरकानूनी कार्यों में शामिल रहनेवाले इस गैर सरकारी संगठन को कथित रूप से धन देने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था. एनसीपीसीआर ने नोटिस जारी कर कहा था, अरुणाचल प्रदेश के गैर सरकारी संगठन सोशल जस्टिस फोरम से आयोग को शिकायत मिली है. इसमें आरोप लगाया गया है कि अमेरिका और ब्रिटेन में पंजीकृत ‘ऑल इंडिया मिशन’ गैरकानूनी क्रियाकलापों में शामिल है, जो भारत में अवैध रूप से बच्चों का धर्मांतरण करा रहा है.

Also Read: Amazon पर 10,000 रुपये से कम कीमत पर मिल रहे हैं ये स्मार्ट टीवी, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola