ALERT! आज से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा WhatsApp, जरा देखें इस लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं

Apple iPhone के पुराने मॉडल्स पर WhatsApp बंद होने वाला है. मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी है. इसके साथ ही, पुराने iOS वर्जन पर चलने वाले iPhone यूजर्स को भी व्हाट्सऐप यूज करते रहने के लिए आईओएस वर्जन अपडेट करना होगा.
WhatsApp Not Working: पॉपुलर मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप के यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. व्हाट्सऐप का सपोर्ट कई डिवाइसेज के लिए बंद हो रहा है. ऐसे में यूजर्स को व्हाट्सऐप यूज करते रहने के लिए अपना डिवाइस बदलने की जरूरत पड़ेगी.
Apple iPhone के पुराने मॉडल्स पर WhatsApp बंद होने वाला है. मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी है. इसके साथ ही, पुराने iOS वर्जन पर चलने वाले iPhone यूजर्स को भी व्हाट्सऐप यूज करते रहने के लिए आईओएस वर्जन अपडेट करना होगा.
WhatsApp का सपोर्ट आज यानी 24 अक्टूबर से iOS 10 और iOS 11 के लिए बंद हो जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 5 और iPhone 5s हैंडसेट्स iOS 10 और iOS 11 पर काम करते हैं. ऐसे में इन डिवाइसेज पर व्हाट्सऐप आज से काम नहीं करेगा. इसका मतलब यह हुआ कि अब आपके लिए फोन अपग्रेड करने का समय आ गया है.
Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने iPhone 5 और iPhone 5s यूजर्स को इस बारे में नोटिफिकेशन भी दे दिया है. इन हैंडसेट्स के यूजर्स को बता दिया गया है कि व्हाट्सऐप जल्द उनके फोन पर काम करना बंद कर देगा. ऐसे में मैसेजिंग ऐप को लगातार यूज करने के लिए उन्हें नये आईफोन में अपग्रेड करना जरूरी है.
iPhone यूजर अगर आप भी हैं और अगर आपका हैंडसेट अब भी iOS 10 और iOS 11 पर काम कर रहा है, तो इसे तुरंत अपडेट कर लें. आपको अपने फोन की सेटिंग से होते हुए जनरल सेक्शन में जाकर आप अपना फोन सॉफ्टवेयर अपग्रेड कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने iOS 16 जारी कर दिया है. ज्यादातर लेटेस्ट आईफोन iOS 16 पर काम कर रहे हैं. ऐसे में अन्य आईफोन या एंड्रॉयड हैंडसेट यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.
Also Read: Whatsapp ने भारत में पेश किये शानदार Diwali Stickers, जानिए डाउनलोड और शेयर करने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










