WhatsApp Phone Number Privacy: व्हाॅट्सऐप पर आया फोन नंबर प्राइवेसी फीचर, जानिए क्या है इसका फायदा

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

WhatsApp New Feature - व्हॉट्सऐप फोन नंबर प्राइवेसी फीचर रोलआउट होने लगा है. यह फीचर आपको किसी कम्युनिटी की सेटिंग्स सेक्शन में मिलेगा. यह फीचर यूजर्स को यह अलर्ट करता है कि उनका फोन नंबर केवल कम्युनिटी एडमिन और उन अन्य लोगों को दिखाई देता है, जिनका नंबर उन्होंने सेव कर रखा है.

विज्ञापन
undefined

WhatsApp Phone Number Privacy Feature Roll Out : मेटा ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाॅट्सऐप के आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फोन नंबर प्राइवेसी का एक नया फीचर रोल आउट किया है.

undefined

व्हाॅट्सऐप इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म के इस फीचर का फायदा यह होगा कि इसके तहत यूजर्स किसी भी कम्युनिटी चैट के अंदर कम्युनिटी के अन्य सदस्यों से अपना फोन नंबर छिपा सकते हैं.

undefined

व्हाॅट्सऐप के प्राइवेसी फीचर के तहत जब यूजर कम्युनिटी चैट में किसी मैसेज पर रिप्लाई देंगे या रिएक्ट करेंगे, प्राइवेसी फीचर की वजह से उस समय भी आपका नंबर अन्य सदस्यों से छिपा हुआ रहेगा.

undefined

WhatsApp Phone Number Privacy कैसे काम करता है ?

व्हॉट्सऐप फोन नंबर प्राइवेसी फीचर रोलआउट होने लगा है. यह फीचर आपको किसी कम्युनिटी की सेटिंग्स सेक्शन में मिलेगा. यह फीचर यूजर्स को यह अलर्ट करता है कि उनका फोन नंबर केवल कम्युनिटी एडमिन और उन अन्य लोगों को दिखाई देता है, जिनका नंबर उन्होंने सेव कर रखा है.

undefined

व्हॉट्सऐप के इस फीचर के तहत अगर कोई यूजर कम्युनिटी में किसी सदस्य से निजी तौर पर संपर्क करना चाहे, तो इसके लिए उसे रिक्वेस्ट भेजने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे वह अपना फोन नंबर संपर्क करनेवाले दूसरे यूजर के साथ शेयर कर सके.

undefined

व्हॉट्सऐप ला रहा नये अपडेट

दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म्स में से एक व्हाॅट्सऐप यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए समय – समय पर नये – नये फीचर्स लाता रहता है. व्हाॅट्सऐप ने पिछले हफ्ते बीटा यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स रोल आउट किये हैं.

undefined

व्हॉट्सऐप के ये नये फीचर्स जल्द ही ऐप के स्टेबल वर्जन के लिए जारी किये जाएंगे. व्हाॅट्सऐप चैट लिस्ट के लिए एक फिल्टर लाने पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को चैट्स मैनेज करने में मदद करेगा. इसके साथ ही, एक ग्रुप सजेशन फीचर पर भी काम चल रहा है, जिसे नये अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola