Coronavirus के हर पहलू से आपको जागरूक करेगा WhatsApp, जानें

Coronavirus Awareness WhatsApp: कोरोनावायरस को लेकर जागरूकता फैलाने और फेक न्यूज की रोकथाम करने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनी हैप्टिक ने कोरोना वायरस के लिए एक व्हाट्सऐप चैटबॉट पेश किया है.
Coronavirus Awareness WhatsApp: कोरोनावायरस को लेकर जागरूकता फैलाने और फेक न्यूज की रोकथाम करने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनी हैप्टिक ने कोरोना वायरस के लिए एक व्हाट्सऐप चैटबॉट पेश किया है.
चैटबॉट को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 9321298773 नंबर पर मैसेज करना होगा. इस नंबर पर मैसेज कर सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे. कोरोनावायरस को लेकर यह चैट बॉट जो मूलभूत जानकारियां दे रहा है, उनमें बेसिक हाइजीन स्टैंडर्ड, कोरोना वायरस के आम लक्षण और इसके बारे में मिथ शामिल हैं.
इस चैटबॉट को पेश करने का उद्देश्य है लोगों को वायरस के बारे में सही जानकारी देना. इसके अलावा, इस वायरस से जुड़े फैले भ्रम और फेक न्यूज भी दूर करना है. चैटबॉट के व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा है कि नॉवल कोरोना वायरस से जुड़े मिथ और बेसिक हाइजीन के बारे में चैटबॉट जानकारी देगा, इसे हैप्टिक ने बनाया है.
बताते चलें कि कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आधिकारिक तौर पर महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना की शुरुआत दिसंबर, 2019 में चीन के वुहान शहर से हुई. अभी तक दुनियाभर में कोरोना से लगभग 1,25,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि करीब 6,000 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं, भारत सरकार ने लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 15 अप्रैल 2020 तक सभी मौजूदा वीजा को सस्पेंड कर दिया है. अब तक भारत में कोरोना वायरस के कुल 76 मामलों की पुष्टि और दो की मौत हो चुकी है.
फिलहाल कोरोना को लेकर हर जगह लोग घबराए हुए हैं. ऐसी स्थिति में भ्रामक जानकारियां फैलने की भी आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










