Viral Video: क्या आपने भी देखी आसमान में उड़ती ट्रेन? रहस्यमयी नजारा देख हैरान हुए लोग, जब पता चला तो…

आसमान में उड़ती ट्रेन जैसी इस विचित्र रोशनी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जाने लगे. लोगों के मुताबिक, यह अजीबोगरीब रोशनी कुछ देर दिखाई देने के बाद आसमान से गायब हो गई. कई लोगों ने रोशनी की तस्वीरें और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की.
Light In The Sky: नहीं नहीं. हम दिवाले के रॉकेट या किसी पटाखे की बात नहीं कर रहे हैं. दिल्ली (Delhi) से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) से लेकर दक्षिण भारत के शहर मदुरई (South Indian City of Madurai) तक लोगों को पिछले कुछ दिनों में आसमान में एक रहस्यमयी नजारा (Mysterious Sight Seen) देखने को मिला है. इसे देख लोग दंग हैं. दरअसल, देशभर में कई जगहों पर लोगों को रात के अंधेरे में आसमान में एक सीध में रोशनी की लंबी कतार नजर आयी. एकबारगी इसे देखकर लग रहा था जैसे कोई ट्रेन आसमान में उड़ रही हो.
Saw this unidentified object in the night sky pic.twitter.com/mpq3qw1Uyr
— Raj Lakshmi Yadav راج لکشمی (@Rajlakshmiyadav) September 12, 2022
आसमान में उड़ती ट्रेन जैसी इस विचित्र रोशनी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जाने लगे. लोगों के मुताबिक, यह अजीबोगरीब रोशनी कुछ देर दिखाई देने के बाद आसमान से गायब हो गई. कई लोगों ने रोशनी की तस्वीरें और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया. इसे लेकर तत्काल ही तरह-तरह के कयास लगाये जाने लगे. कोई उसे एलियन यूएफओ (Alien UFO) तो कोई उड़नतश्तरी बताने लगा. हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि यह कोई विचित्र रोशनी नहीं बल्कि यह दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व ट्विटर के मालिक एलन मस्क का स्टारलिंक सैटेलाइट का असर था.
Grateful that my neighbor talked me down from us being attacked by aliens and that it was only the #starlink satellite. #rad #science pic.twitter.com/gCSDRQubpN
— 👋🏼 hi, i’m katie (@kswansondesign) August 21, 2022
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में पंजाब में भी ऐसी रोशनी देखी गई थी, जिसे बाद में जम्मू पुुुलिस की ओर से स्टारलिंक सैटेलाइट की रोशनी बताया गया था. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में भी लोगों द्वारा शेयर की जा रही ऐसी रोशनी की तस्वीरों को स्टारलिंक सैटेलाइट बताते हुए जानकारी दी गई है कि इस हफ्ते रात के अंधेरे में कुछ अन्य जगहों पर भी ऐसी रोशनी देखने को मिल सकती है. जिन लोगों ने इसे देखा है, उनके लिए यह बिल्कुल नया अनुभव है. बता दें कि स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी है, जो पूरे विश्व में सैटेलाइट के जरिये इंटरनेट की सुविधा देने जा रही है. इस काम के लिए उन्होंने कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाये हैं और आगे भी कई और सैटेलाइट भेजने वाले हैं.
Also Read: Twitter का मालिक बनते ही Elon Musk ने किया अजीबोगरीब ट्वीट- ‘पंछी आजाद है’, क्या मतलब है इसका?प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










