ChatGPT क्या है? इसमें ऐसा क्या है कि हर जुबां पर है इसकी चर्चा?
ChatGPT Explained – लोग गूगल पर ‘चैट जीपीटी क्या है?’ (Chat GPT Kya hai / what is chat GPT) लिखकर सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप भी चैट-जीपीटी के बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि यह क्या चीज है.
ChatGPT Explained : चैट जीपीटी इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. टेक वर्ल्ड में यह टर्म आजकल हर किसी की जुबां पर है. आपने भी कहीं न कहीं इसके बारे में जरूर सुना होगा, इस्तेमाल भले अब तक नहीं कर पाये हों. ऐसा कहा जा रहा है कि आनेवाले समय में यह चैटबॉट गूगल और दूसरे सर्च इंजनों की प्रासंगिकता को खत्म कर सकता है. लोग गूगल पर ‘चैट जीपीटी क्या है?’ (Chat GPT Kya hai / what is chat GPT) लिखकर सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप भी चैट-जीपीटी के बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि यह क्या चीज है.
चैटजीपीटी एक डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है. चैट जीपीटी का फुल फॉर्म (Chat GPT full form) चैट जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफाॅर्मर (Chat Generative Pretrained Transformer) होता है. इसे डेवलप करनेवाली कंपनी का नाम ओपन एआई (Open AI) है. Chat GPT एक तरह का चैट बॉट (Chat Bot) है. यह एक ऐसा बॉट है, जो यूजर द्वारा पूछे गए सवाल को समझ कर पूरी तफ्सील के साथ जवाब तैयार कर उसके सामने रख देता है.
Also Read: Google के अंत की शुरुआत ChatGPT? खतरा भांपकर सुंदर पिचाई ने अपनी टीम को दिया यह ऑर्डर
चैट जीपीटी को 30 नवम्बर 2022 को लॉन्च किया गया था. जीपीटी जैसे चैट बॉट बड़ी मात्रा में डेटा और कंप्यूटिंग तकनीकों के द्वारा संचालित होते हैं. ऐसा इसलिए ताकि शब्दों को सार्थक तरीके से एक साथ जोड़ने के बाद कोई जवाब तैयार किया जा सके. ये जानकारी के साथ शब्दावली का इस्तेमाल तो करते ही हैं, शब्दों को उनके सही संदर्भ में समझते भी हैं. Google और Meta सहित दूसरी तकनीकी कंपनियों ने भी ऐसे मॉडल डेवलप किये हैं, जो ऐसे प्रोग्राम के इस्तेमाल से सवालों का जवाब देते हैं. वहीं, Open AI ने जो Chat GPT इंटरफेस तैयार किया है वह आम जनता की सीधी पहुंच में है.
गूगल और चैट जीपीटी के बीच के अंतर की बात करें, तो गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन है. यह यूजर के सर्च करने पर रिजल्ट्स के लिंक्स को उसके सामने रख देता है. वहीं, चैट जीपीटी यूजर के पूछे गए सवाल का जवाब एआई के माध्यम से तैयार कर टेक्स्ट फॉर्म में उसके सामने रख देता है. चैट जीपीटी से कोई भी सवाल किया जा सकता है और यह हर सवाल का जवाब देता है. AI प्रोग्राम चैट जीपीटी यूजर से पूछता है कि वह दी गई जानकारी से संतुष्ट है या नहीं. ‘नहीं’ का चयन करने पर चैट जीपीटी अपने डेटा में बदलाव कर नया डेटा देता है. यह बार-बार अपने रिजल्ट में परिवर्तन करता है जब तक कि यूजर्स को इसकी ओर से दी गई जानकारी से संतुष्ट न हो जाए.
Also Read: Gautam Adani भी हुए ChatGPT के फैन, कहा- चिप की तरह AI के लिए भी जटिल होगी दौड़
चैट जीपीटी से कोई भी सवाल किया जा सकता है और यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के माध्यम से जवाब तैयार कर उसे यूजर्स के सामने रख देता है. गूगल पर अपने सवालों का उत्तर ढूंढ़ने के लिए हमें कई विकल्पों से होकर गुजरना होता है. ऐसे में सही जवाब तक पहुंचने के लिए हमें कई बार पांच से 10 वेबसाइटों से होकर गुजरना पड़ता है. वहीं, चैट जीपीटी आपके उन्हीं सवालों का जवाब सटीक ढंग से बिना किसी देरी के देता है. टेक इंडस्ट्री में गूगल की प्रतिस्पर्द्धी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने चैट जीपीटी पर 10 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है. जाहिर है, गूगल को एआई बेस्ड इस टूल से खतरा महसूस हो रहा है.
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी की मानें, तो चैट जीपीटी की शुरुआत साल 2015 में सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) और एलन मस्क (Elon Musk) ने मिलकर की थी. तब यह एक नॉन-प्रॉफिट कंपनी थी, लेकिन 2017-18 के दौरान एलन मस्क इससे अलग हो गए. एलन मस्क के इस प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स ने इसमें बड़ा निवेश किया. कंपनी ने 30 नवंबर 2022 को इसे प्रोटोटाइप के तौर पर लॉन्च कर दिया. Open AI के चीफ सैम ऑल्टमैन ही हैं.
Chat GPT का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां पर अपना एक अंकाउट बनाना होगा. इसके बाद चैट जीपीटी का इस्तेमाल किया जा सकता है. Chat GPT की आधिकारिक वेबसाइट chat.openai.com है. कंपनी अभी तक चैट जीपीटी का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क नहीं ले रही है. वहीं, Open AI ने जो Chat GPT इंटरफेस तैयार किया है वह आम जनता की सीधी पहुंच में है. हालांकि, इस पर अब भी काम चल रहा है. फिलहाल, चैट जीपीटी अंग्रेजी भाषा में काफी इस्तेमाल हो रहा है. उम्मीद है कि यह जल्द ही हिंदी और दूसरी भाषाओं पर भी काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










