अनचाहे WhatsApp Groups से परेशान हैं तो इस Setting से आपकी मर्जी के बिना कोई किसी ग्रुप में नहीं कर पाएगा ऐड

Whatsapp Group Setting, Stop Adding Me To Whatsapp Group: यदि आप भी किसी व्हाट्सएप ग्रुप में बिना चाहे जुड़ गए हैं या कोई बार-बार अलग-अलग ग्रुप में आपको जोड़ देता है. तो अब यह नहीं चलेगा. इसके लिए व्हाट्सएप में एक विशेष सेटिंग है जिसे ऑन करते ही आपको कोई आपकी मर्जी के बिना नहीं जोड़ पाएगा.
Whatsapp Group Setting, Stop Adding Me To Whatsapp Group: यदि आप भी किसी व्हाट्सएप ग्रुप में बिना चाहे जुड़ गए हैं या कोई बार-बार अलग-अलग ग्रुप में आपको जोड़ देता है. तो अब यह नहीं चलेगा. इसके लिए व्हाट्सएप में एक विशेष सेटिंग है जिसे ऑन करते ही आपको कोई आपकी मर्जी के बिना नहीं जोड़ पाएगा.
दरअसल, कई बार ऐसा देखा गया है कि फैमिली मेंबर हो या दोस्त, अपने इंटरेस्ट का ग्रुप बनाकर उसमें आपको भी ऐड कर देते हैं. जहां से न तो कोई आपका नाता होता है और न निकलते बन पाता है. यही नहीं कई बार तो आपके कांटेक्ट में न होते भी कुछ लोग आपसे बिना पुछे ही आपको अपने ग्रुप का हिस्सा बना लेते है.
इस कंडीशन में आप यदि व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेक्शन में जाकर मात्र एक सेटिंग में बदलाव कर देते हैं तो कोई आपको आपकी मर्जी के बिना कोई अपने ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा. आइये जानते हैं पूरा प्रोसेस…
Also Read: LIC Policy है तो फ्री में बनवाएं एलआईसी Credit Card, प्रीमियम भरने से पेट्रोल खरीदने तक में मिलेगा जबरदस्त लाभ
-
इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप खोलना होगा.
-
ऊपर दिए गए थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें
-
फिर यहां पर Settings ऑप्शन मिलेगा, उसमें टैप करें
-
सेटिंग में आपको Account सेक्शन में जाना होगा.
-
यहां Privacy विकल्प पर क्लिक करना होगा.
-
फिर Groups में जाएं
-
सबसे पहले यहां Everyone का ऑप्शन सलेक्ट होगा.
-
इसके जगह आप My Contacts या My Contacts Except चुनें
-
आपको बता दें कि Everyone का मतलब है. कोई भी आपको कभी भी आपकी मर्जी के बिना किसी भी ग्रुप में ऐड कर सकता है.
-
लेकिन, My Contact का अर्थ है केवल आपकी कांटेक्ट के लिस्ट वाले हैं आप को किसी ग्रुप में ऐड कर सकते हैं.
-
वहीं, आप यदि My Contacts Except का अर्थ है. उन कांटेक्ट वालों को छोड़कर बाकी लोग आप आपको ग्रुप में जोड़ सकते हैं.
Also Read: Fastag Rules: इन 5 नियमों का रखें ध्यान वरना फास्टैग लगी गाड़ी में भी लगेगा डबल टैक्स
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




