Twitter ने भारत में लॉन्च किया Fleets फीचर, 24 घंटे में खुद ही गायब हो जाएगा पोस्ट

Twitter Fleets, Twitter, Fleets, instagram, snapchat, social media: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने भारत में अपना नया फीचर फ्लीट्स (Fleets) लॉन्च किया है. ट्विटर यूजर्स इस फीचर के जरिए फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकेंगे, जोकि 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएगी. ऐसे ट्वीट्स को बाकी यूजर्स देख सकेंगे और लाइक कर सकेंगे लेकिन उस पर रिप्लाई नहीं कर पाएंगे. इसकी जानकारी टि्वटर ने ट्वीट कर दी है.
Twitter Launch Fleets Feature In India: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने भारत में अपना नया फीचर फ्लीट्स (Fleets) लॉन्च किया है. ट्विटर यूजर्स इस फीचर के जरिए फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकेंगे, जोकि 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएगी. ऐसे ट्वीट्स को बाकी यूजर्स देख सकेंगे और लाइक कर सकेंगे लेकिन उस पर रिप्लाई नहीं कर पाएंगे. इसकी जानकारी टि्वटर ने ट्वीट कर दी है.
ट्विटर ने यह कमाल का फ्लीट्स फीचर टेस्टिंग के लिए भारत में पेश किया है. भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है, जहां इस फीचर को टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है. इससे पहले कंपनी ने इस फीचर को ब्राजील और इटली में भी लॉन्च किया था. फिलहाल, भारत में एंड्रॉयड (Android) और आइओएस (iOS) यूजर्स इसे यूज कर पायेंगे. ट्विटर का फ्लीट्स फीचर इंस्टाग्राम और स्नैपचैट स्टोरी फीचर की तरह ही काम करता है.
Also Read: Twitter यूजर्स कर सकेंगे अपना अकाउंट वेरिफाई, जल्द आयेगा Blue Verified Tick फीचरट्विटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, फ्लीट्स फीचर के जरिये शेयर किये गए फोटो और वीडियो पर अन्य यूजर्स रीट्वीट नहीं कर पाएंगे. साथ ही, यूजर्स को लाइक और कमेंट करने का विकल्प भी नहीं मिलेगा. हालांकि, यूजर्स मैसेज भेजकर शेयर किये गए फोटो और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं. इसके अलावा, यूजर्स को फोटो और वीडियो के खिलाफ शिकायत करने की सुविधा भी दी गई है.
Testing, testing…
— Twitter India (@TwitterIndia) June 9, 2020
We’re testing a way for you to think out loud without the Likes, Retweets, or replies, called Fleets! Best part? They disappear after 24 hours. pic.twitter.com/r14VWUoF6p
दरअसल, ट्विटर का फ्लीट्स फीचर ऐसे लोगों के साथ बातें करने का नया तरीका है, जिनसे आप जुड़ना चाहते हैं. ट्वीट करते समय ‘हू कैन रिप्लाइ’ (who can reply) सेक्शन में यूजर्स को ये तीन ऑप्शंस ‘एवरीवन’ (everyone), ‘पीपल यू फॉलो’ (people you follow) और ‘ओनली पीपल यू मेंशन’ (only people you mention) मिली हैं.
पहले ऑप्शन में सभी रिप्लाइ कर पाएंगे, वहीं दूसरे ऑप्शन में वही रिप्लाइ कर सकेंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं. इसके अलावा, तीसरी ऑप्शन में वही रिप्लाइ कर पाएंगे, जिन्हें आपके ट्वीट में मेंशन किया गया है.
Posted By – Rajeev Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










