Twitter पर आ रहा YouTube जैसा फीचर, Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2023 6:12 PM

विज्ञापन

Elon Musk ने जब से Twitter को खरीदा है, वे इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर लगातार नयी-नयी चीजें इंट्रोड्यूस करा रहे हैं. साथ ही साथ वे अपने इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को प्रॉफिटेबल बनाने के लिए ट्विटर की कई सर्विसेज पर शुल्क भी लगा चुके हैं.

विज्ञापन

Twitter Blue Benefits: एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (Twitter) को खरीदा है, वे इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर लगातार नयी-नयी चीजें इंट्रोड्यूस करा रहे हैं. साथ ही साथ वे अपने इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को प्रॉफिटेबल बनाने के लिए ट्विटर की कई सर्विसेज पर शुल्क भी लगा चुके हैं. ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक (Blue Tick) के पैसे लग रहे हैं. इसके साथ ही ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेनेवालों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलने लगी हैं.

इन सब के बीच, एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए नयी घोषणा की है. एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जिन लोगों के पास ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन है, वो अब ट्विटर पर 2 घंटे तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं. यह वीडियो 8 जीबी तक का हो सकता है. इसका मतलब यह हुआ कि जो लोग ब्लू टिक के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं, वे अब लंबा वीडियो भी ट्विटर पर शेयर कर पाएंगे.

2 घंटे के वीडियो (8जीबी) अपलोड कर सकते हैं यूजर्स

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि ब्लू टिक वाले सब्सक्राइबर्स वेरिफाइड अकाउंट से अब 2 घंटे के वीडियो अपलोड कर सकते हैं. ट्विटर, अपलोड किये जाने वाले वीडियो फाइल की साइज लिमिट को भी 2 जीबी से बढ़ाकर 8 जीबी किया गया है और अब आईओएस ऐप के जरिये भी वीडियो अपलोड किये जा सकेंगे. नया फीचर आने से ट्विटर पर लंबे वीडियो अपलोड करने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी. ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स 2 घंटे तक का वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे.

आपको बता दें कि ट्विटर ने सबसे पहले पेड सर्विस को अमेरिका, यूनाइडेट किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में लॉन्च किया. इसके बाद भारत में भी पेड ब्लू टिक सर्विस की शुरुआत हुई. ट्विटर ब्लू के सब्सक्रिप्शन के लिए मोबाइल यूजर्स को भारत में हर महीने लगभग 900 रुपये चुकाने होते हैं.

Also Read: Twitter के डेटा का Microsoft ने किया गलत इस्तेमाल? जानें क्या है दोनों के बीच का विवाद

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola