New Rule: आधार से लिंक होंगे सारे मोबाइल नंबर! सरकार कर रही ऐसी तैयारी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Nov 2022 11:07 AM

विज्ञापन

Aadhaar In News: मोबाइल नंबर फर्जी होने की वजह से फ्रॉड करनेवाले लोगों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सरकार मोबाइल कॉलिंग में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे फर्जी कॉलिंग करनेवालों की पकड़ हो सके. आइए जानें-

विज्ञापन

TRAI New KYC System: आजकल मोबाइल फोन धोखाधड़ी का बड़ा जरिया बन गया है. मोबाइल फोन पर कॉल करके फ्रॉड और दूसरे तरह के अपराध को अंजाम दिया जा रहा है. मोबाइल नंबर फर्जी होने की वजह से फ्रॉड करनेवाले लोगों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सरकार मोबाइल कॉलिंग में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे फर्जी कॉलिंग करनेवालों की पकड़ हो सके. आइए जानें डीटेल से-

KYC आधारित सिस्टम होगा तैयार

सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) मिलकर एक नया सिस्टम पेश करने की तैयारी में हैं, जिसमें कॉल करनेवालों के मोबाइल नंबर के साथ उनकी तस्वीर भी नजर आयेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए सरकार मोबाइल नंबर केवाईसी सिस्टम लागू करने जा रही है. चर्चा है कि सरकार इसके लिए दो तरह की व्यवस्था लागू कर सकती है. एक है – आधार कार्ड आधारित और दूसरी सिम कार्ड आधारित.

Also Read: Jio से लेकर के Airtel और BSNL तक के 30 दिन के रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट TRAI ने की जारी, देखें

आधार कार्ड आधारित केवाईसी में क्या होगा?

ट्राई की नयी व्यवस्था के तहत सभी मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक्ड रहेंगे, ताकि जब भी कोई व्यक्ति किसी को कॉल करे, तो सामने वाले व्यक्ति के पास सिर्फ कॉल करनेवाले का मोबाइल नंबर नहीं, बल्कि नंबर के साथ कॉल करने वाले शख्स का नाम भी नजर आये. यह वही नाम होगा जो आधार कार्ड में दर्ज होगा.

सिम कार्ड आधारित केवाईसी में क्या होगा?

सिम कार्ड खरीदते समय ग्राहक जो दस्तावेज देगा, उसके आधार पर उसकी फोटो कॉलिंग के साथ जोड़ी जाएगी. इसका मतलब यह हुआ कि जिस फोटो को सिम खरीदने के समय लगाया गया है, वही कॉलिंग के दौरान डिस्प्ले होगी. ऐसे में फर्जी लोगों की पहचान हो सकेगी.

Also Read: Truecaller का दावा, TRAI का कॉलर डिस्प्ले मैकेनिज्म उसके टक्कर का नहीं

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola