3 मई तक बढ़ जाएगी आपके प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी? जानें ट्राई का प्लान

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 11:04 PM

विज्ञापन

TRAI ask telecom companies to provide benefits to users based on their recharge habits may extend validity till 3rd may टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) ने सभी दूरसंचार कंपनियों से प्रीपेड यूजर्स के मोबाइल रिचार्ज कराने की प्रवृत्ति और तौर तरीकों की जानकारी मांगी है.

विज्ञापन

TRAI ask telecom companies for data on recharge pattern of prepaid users in lockdown : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) ने सभी दूरसंचार कंपनियों से प्रीपेड यूजर्स के मोबाइल रिचार्ज कराने की प्रवृत्ति और तौर तरीकों की जानकारी मांगी है.

न्यूज एजेंसी भाषा की खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया समेत अन्य सभी कंपनियों से 24 घंटे के भीतर लॉकडाउन की अवधि के दौरान का आंकड़ा देने के लिए कहा गया है.

Also Read: BSNL Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना रिचार्ज के भी चलता रहेगा मोबाइल

सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल को भी ये आंकड़े देने के लिए कहा गया है. इनके मिलने के बाद ट्राई लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाये जाने की स्थिति में प्रीपेड ग्राहकों को दिये जाने वाले लाभ पर अंतिम निर्णय करेगी.

मालूम हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया. इससे पहले लगायी गई 21 दिन की पाबंदी 14 अप्रैल को समाप्त हो गई. इस दौरान दूरसंचार कंपनियों ने जरूरतमंद प्रीपेड ग्राहकों की वैधता अवधि बढ़ाने और अतिरिक्त टॉकटाइम देने जैसे लाभ दिये थे.

Also Read: Jio का धमाका, 100 मिनट की कॉलिंग और SMS मिल रहा मुफ्त

खबर है कि ट्राई ने कंपनियों से ये लाभ उठाने वाले ग्राहकों की संख्या से जुड़ी जानकारी भी मांगी है. साथ ही, उनके बारे में भी बताने को कहा गया है जो सार्वजनिक बंद के दौरान रिचार्ज नहीं करा सके.

मालूम हो कि वोडाफोन आइडिया ने कम आय वाले प्रीपेड ग्राहकों को पहले 17 अप्रैल तक वैधता बढ़ाने और 10 रुपये का टॉकटाइम देने की घोषणा की थी. भारती एयरटेल ने भी अपने आठ करोड़ जरूरतमंद प्रीपेड ग्राहकों को 17 अप्रैल तक वैधता बरकरार रखने और 10 रुपये का टॉकटाइम देने की घोषणा की थी. रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन के ग्राहकों को 100 मिनट मुफ्त टॉकटाइम और 100 मुफ्त एसएमएस दिये थे. साथ ही उनकी वैधता 17 अप्रैल तक बढ़ा दी थी.

Also Read: Lockdown के दौरान अगर आप मोबाइल फोन नहीं करा पा रहे रिचार्ज, तो आपके लिए खुशखबरी है…जानें क्या?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola