BSNL Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना रिचार्ज के भी चलता रहेगा मोबाइल
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 9:15 PM
Airtel BSNL Offer Extra Validity and Free Talktime during Lockdown : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की अपील की है. इस वजह से कम आमदनी वाले लोगों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है. ऐसे में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और बीएसएनएल ने इस मुश्किल वक्त में अपने प्रीपेड ग्राहकों को फ्री इनकमिंग सुविधा का फायदा देने की घोषणा की है.
Airtel BSNL Offer Extra Validity and Free Talktime during Lockdown : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण (coronavirus infection) को रोकने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) ने पूरे देश में लॉकडाउन (nationwide lockdown) की अपील की है. इस वजह से कम आमदनी वाले लोगों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है. ऐसे में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल (BSNL) ने इस मुश्किल वक्त में अपने प्रीपेड ग्राहकों को फ्री इनकमिंग सुविधा (free incoming calls facility) का फायदा देने की घोषणा की है.
एयरटेल के मुताबिक, उसने 8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए प्रीपेड पैक (airtel prepaid pack) की वैलिडिटी को 17 अप्रैल 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है. कंपनी ने कहा है कि अगर इन ग्राहकों के प्लान की वैधता खत्म भी हो जाती है तो भी उनके एयरटेल मोबाइल नंबर (airtel mobile number) पर इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती रहेगी.
एयरटेल 8 करोड़ ग्राहकों के प्रीपेड अकाउंट (airtel prepaid account) में 10 रुपये का टॉक टाइम डालेगा, जिससे वह कॉल कर सकेंगे या मैसेज भेज सकेंगे. एयरटेल ने कहा है कि ग्राहकों को यह सभी फायदे अगले 48 घंटे में मिल जाएंगे.
गौरतलब है कि एयरटेल ने मिनिमम रिचार्ज पॉलिसी (airtel minimum recharge policy) लागू कर रखी है, जिसके तहत अगर ग्राहक अपना मौजूदा रिचार्ज पैक खत्म होने के 7 दिन बाद नया रिचार्ज नहीं कराता है, तो उसकी इनकमिंग कॉल बंद हो जाती है.
इससे पहले, सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने सोमवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों (prepaid customers) के लिए ऐसा ऐलान किया. कंपनी ने 20 अप्रैल 2020 तक अपने रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ा दी है. इसके अलावा कंपनी मुफ्त में सभी ग्राहकों को 10 रुपये का टॉक टाइम भी ऑफर कर रही है.
ऐसे में यह कहना लाजिमी होगा कि बीएसएनएल और एयरटेल के इस फैसले के बाद इन कंपनियों के ग्राहकों को कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन अवधि में निश्चित तौर पर बड़ी सहूलियत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










