जमशेदपुर में नयी गाड़ी लेने का है प्लान? बिष्टुपुर से आदित्यपुर तक, यहां मिलेंगे बेस्ट मॉडल्स

जमशेदपुर में ऑटोमोबाइल शोरूम / एआई इमेज
जमशेदपुर में ऑटोमोबाइल खरीदारी के लिए आदित्यपुर और बिष्टुपुर हॉट पॉइंट्स हैं. यहां टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई और महिंद्रा के शानदार शोरूम मौजूद हैं. इस आर्टिकल में हमने शहर के टॉप डीलर्स, उनकी लोकेशन और पॉपुलर मॉडल्स की जानकारी दी है, ताकि आप अपनी पसंद की कार या बाइक आसानी से चुन सकें.
जमशेदपुर का नाम आते ही सबसे पहले टाटा मोटर्स का ख्याल आता है, और यही वजह है कि यह शहर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खास पहचान रखता है. यहां का ऑटोमोबाइल मार्केट इतना मजबूत है कि आपको हर बजट और जरूरत के हिसाब से ऑपशंस मिल जाएंगे. शहर के बिष्टुपुर, आदित्यपुर, साकची और मानगो जैसे इलाकों में आपको बेहतरीन कार शोरूम्स की लंबी लिस्ट मिल जाएगी, जहां आपको लेटेस्ट मॉडल्स के साथ-साथ बेहतर सर्विस और फाइनेंस ऑप्शन्स भी मिलेंगे. ऐसे में सही शोरूम का सेलेक्शन आपकी खरीदारी के एक्सपीरियंस को और आसान बना देगा. यहां जानिए जमशेदपुर के टॉप शोरूम्स की लिस्ट.
जमशेदपुर के टॉप कार शोरूम (Four-Wheelers)
टाटा मोटर्स (Tata Motors)
जमशेदपुर टाटा का घर है, इसलिए यहां टाटा की गाड़ियों का सबसे बड़ा नेटवर्क है.
ए.एस.एल. मोटर्स (ASL Motors): काशिडीह, मांगो, बिष्टुपुर और आदित्यपुर में इनके शानदार शोरूम हैं.
टॉप मॉडल्स: Nexon, Punch, Safari, Harrier, Altroz और Nexon EV.
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)
नेक्सा (Nexa – ASL Motors): आदित्यपुर स्थित यह प्रीमियम आउटलेट Grand Vitara, Baleno, Fronx और XL6 के लिए पॉपुलर है.
पेब्को मोटर्स (Maruti Suzuki ARENA): हिंदुस्तान बिल्डिंग, बिस्टुपुर मेन रोड.
हुंडई (Hyundai)
फेयरडील हुंडई: बिस्टुपुर के पास स्थित शोरूम में हुंडई की सभी लेटेस्ट गाड़ियां उपलब्ध हैं.
महिंद्रा (Mahindra)
उत्कल ऑटोकोच पीवीटी एलटीडी (महेंद्र शोरूम): टाटा कांड्रा रोड, श्रीडुंगरी, आदित्यपुर, जमशेदपुर.
उत्कल महिंद्रा साकची: धालभूम रोड, एसएनपी एरिया, आमबागान, साकची.
टोयोटा (Toyota)
बेबको टोयोटा: के रोड, विमेंस कॉलेज के पास, बिस्टुपुर.
गुप्ता टोयोटा: पारडीह.
प्रमुख टू-व्हीलर शोरूम (Two-Wheelers)
होंडा (Honda): दुआ होंडा प्राइवेट लिमिटेड (आमबगान साकची).
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield): एनडीजी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (साउथ पार्क होटल के पास, बिस्टुपुर).
हीरो मोटोकॉर्प (Hero): यूनियन बाइक (आमबगान साकची).
टीवीएस (TVS): नरभेराम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (आमबगान साकची).
बजाज (Bajaj): स्वास्तिक ऑटो एजेंसियां (बाराद्वारी, साकची).
नोट: मॉडल्स की उपलब्धता और कीमतों की जानकारी के लिए सीधे शोरूम से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: रांची में नयी कार या बाइक खरीदने का है प्लान? यहां देखें शहर के टॉप शोरूम की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




