Tech News Update: Google I/O 2023 में गूगल के पिटारे से क्या-क्या निकला?
Tech & Auto News Updates: टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने एनुअल इवेंट Google I/O 2023 में अपने नये फोन Pixel 7a को लॉन्च कर दिया है. Pixel 7a के साथ ही, कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold भी लॉन्च किया है. इसके अलावा पिक्सल टैबलेट भी लॉन्च हुआ है. इन सबके अलावा, आज टेक जगत में क्या हलचल है? ऑटो इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हो रहा है? टेक ऐंड ऑटो सेक्टर की दिनभर की बड़ी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…
Google I/O 2023 Key Highlights
Android 14 – एंड्रॉयड का नया और लेटेस्ट वर्जन गूगल की तरफ से अनाउंस हो चुका है. गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम Andriod 14 इस बार बहुत एडवांस्ड फीचर्स के साथ आया है, जिसमें यूजर्स की डेडा सेक्योरिटी का ख्याल रखा गया है.
Workspace AI – गूगल ने अपने Workspace को लेकर भी इस इवेंट में बहुत बड़ा Update दिया है. बताया गया है कि अब Google Workspace में भी AI से काम शुरू होगा और Google WorkSpace पहले से ज्यादा आसान भी होगा.
PaLM 2 – Google Palm 2 गूगल का एक खास Digital Product है जिसमें Google Developer से जुड़ा काम होता है. इसमें Google Ai Tech, Coding से जुड़े काम काज और भी बहुत कुछ शामिल है.
Google Search – गूगल ने अपने सर्च से जुड़े भी बहुत नये-नये अपडेट्स लॉन्च किये हैं जो गूगल सर्च को और ज्यादा बेहतर बनाने में काम आयेंगे.
Google Bard expansion – गूगल की तरफ से आने वाला Google AI Tool Bard अब से पूरी दुनिया के 180 देशों में लॉन्च कर दिया गया है.
Pixel 7a – गूगल ने अपने एन्युअल इवेंट में अपना नया Pixel 7 Series का स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है. कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस यह 5G फोन 40 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है.
Pixel Tablet – गूगल ने इवेंट में अपना लेटेस्ट पिक्सल टैबलेट भी लॉन्च किया है. कंपनी ने इस टैबलेट को ‘only tablet engineered by Google’ टैगलाइन के साथ पेश किया है.
Pixel Fold – गूगल ने पहली बार अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ऐसा कर वह सैमसंग, ऐपल, शाओमी और हुआवेई जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है. Google Pixel Fold के बारे में कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पहला पतला Foldable Smartphone है.
Google Pixel Fold Specifications
गूगल पिक्सल फोल्ड में 5.8 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है जबकि इनर स्क्रीन यानी मुख्य स्क्रीन 7.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48MP OIS कैमरा, 10.8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आउटर डिस्प्ले पर 32MP का और इनर डिस्प्ले पर 16MP का कैमरा दिया गया है. गूगल पिक्सल फोल्ड में 20 वॉट की चार्जिंग के साथ 4500 एमएएच की बैटरी मिलती है.
Google Pixel Fold Price
टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल भी फोल्डेबल फोन की रेस में उतर चुकी है. कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन Google Pixel Fold ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में गूगल टेन्सर G2 चिपसेट का सपोर्ट दिया है. पिक्सल फोल्ड फोन को गूगल ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1799 डॉलर (लगभग 1,47,405 रुपये) है. भारत में यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी सामने आनी अभी बाकी है. मोबाइल फोन को ग्राहक आज से प्री-ऑर्डर कर पाएंगे और प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को फोन के साथ पिक्सल वॉच भी मिलेगी.
Google I/O 2023: इस साल क्या रहा खास?
गूगल का यह इवेंट शुरू होने से पहले से चर्चा थी कि इस बार कंपनी अपने प्रोडक्ट्स AI से लैस करने में जुटी है, तो इस बार वह ChatGPT के प्रभाव से टक्कर लेने के लिए AI को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती है. अब गूगल भी अपने वर्कस्पेस जैसे- जीमेल, शीट आदि को भी AI से लैस करने में लगी है. कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही कहा कि AI के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा है, हम जेनरेटिव AI के साथ कदम बढ़ा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने जेमिनी (Gemini) AI टूल लॉन्च किया. इस AI टूल से वाटर मार्किंग और मेटा-डेटा टेक्नोलॉजी में मदद मिलेगी. पिक्सल फोल्ड, पिक्सल 7A स्मार्टफोन, पिक्सल टैबलेट, PaLM 2 जैसी पेशकश गूगल की ओर से की गई. गूगल के अधिकांश नये लॉन्च का जोर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर दिखा.
Google Pixel Tablet की कीमत कितनी?
Pixel Tablet की शुरुआती कीमत Google ने 499 डॉलर यानी लगभग 40,000 रुपये रखी है. यह टैबलेट 8 जीबी रैम औरव 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 डॉलर (करीब 49,100 रुपये) है. टैब के साथ चार्जिंग डॉक फ्री मिलेगा. गूगल पिक्सल टैबलेट को प्री-ऑर्डर के लिए अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, डेनमार्क, जापान और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध करा दिया गया है. Google Pixel Tablet की बिक्री भारत में नहीं होगी.
27Wh की बैटरी, 12 घंटे प्लेबैक का दावा
Google Pixel Tablet में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. रियर पैनल पर सेरेमिक फिनिश है और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. Google Pixel Tablet के साथ 27Wh की बैटरी मिलती है, जिसे लेकर 12 घंटे प्लेबैक का दावा किया गया है. Google Pixel Tablet के साथ ऐपल के AirDrop के जैसा फाइल ट्रांसफर का फीचर मिलेगा. टैब में क्वॉड स्पीकर, तीन माइक्रोफोन, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी मिलता है.
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए