Renault Price Hike: रेनो की गाड़ियों की कीमतों में हुआ इजाफा, देखें कितनी हुई बढ़ोत्तरी

Renault ने अपने गाड़ियों के कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा कर दी है. ये बढ़ी हुए कीमतें जुलाई के महीने से लागू कर दी जाएंगी.
Renault Cars Price Hike: रेनो ने जुलाई के महीने से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने की बात कही है. दरससल कीमत बढ़ने के पीछे सेमीकंडक्टर चिप में कमी और कई अन्य कारणों का हाथ है. लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने गाड़ियों की कीमत बढ़ानी शुरू कर दी है और अब Renault ने भी इसी वजह से कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. Renault ने जुलाई के महीने से ही अपनी कुछ चुनिंदा गाड़ियों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने वाली है. बढ़ी हुई कीमतों की लिस्ट में Kwid, Triber और Kiger शामिल है.
Renault की तरफ से आने वाली Kwid एक हैचबैक सेगमेंट की कार है, और भारत में यह Maruti Suzuki की Alto से मुकाबला करती है. छोटी कार होने के बावजूद इसका डिजाइन काफी पसंद किया जाता है. इसका लुक भी काफी ट्रेंडी और फंकी है. कंपनी ने इसकी कीमतों में 5,400 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है. आपको बता दें बढ़ी हुई यह कीमत Kwid के सभी वैरिएंट्स पर लागू होंगे चाहे वह बेस वेरिएंट हो या फिर टॉप.
Renault की Kiger को लोग काफी पसंद करते हैं. आपको बता दें इस कार ने ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 4 स्टार्स अर्जित किया है. Renault की Kiger एक सब कॉम्पैक्ट SUV कार है. इस कार में आपको सेफ्टी के साथ कई जबरदस्त फीचर्स का अच्छा मिश्रण देखने को मिल जाएगा. कंपनी ने इस कार के RXT(O) टर्बो ड्यूल टोन वेरिएंट के कीमतों में 2,510 रुपये और इस कार की बाकी सभी वैरिएंट्स की कीमतों में 5,000 रूपये तक की बढ़ोत्तरी करने की बात कही है.
Renault की तरफ से Triber एक 7 सीटर MPV है. इस कार को भी ग्लोबल NCAP टेस्टिंग के दौरान 4 स्टार रेटिंग दी गयी है. कंपनी अपने इस कार के कीमतों में भी बढ़ोत्तरी करने वाली है. इस कार में आपको जबरदस्त फीचर्स और स्पेस का अच्छा बैलेंस देखने को मिल जाता है. Renault ने अपने इस कार के सिंगल टोन की कीमतों में 3,400 रुपये और Triber के ड्यूल टोन वेरिएंट में 6,400 रुपये की बढ़त करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




