Jio Airtel Vodafone ने बिना रिचार्ज 3 मई तक बढ़ा दी वैलिडिटी
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 10:01 PM
Reliance Jio, Airtel and Vodafone extend validity without recharge : कोरोना वायरस (Corona Virus) के प्रसार को रोकने के लिए पूरा देश तीन मई (3rd May) तक लॉकडाउन (Lockdown) में है. लॉकडाउन को देखते हुए दूरसंचार कंपनियों (Telecom Companies) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों (Prepaid Customers) के नंबर की वैलिडिटी (Validity) तीन मई तक बढ़ा दी है.
Reliance Jio, Airtel and Vodafone extend validity without recharge : कोरोना वायरस (Corona Virus) के प्रसार को रोकने के लिए पूरा देश तीन मई (3rd May) तक लॉकडाउन (Lockdown) में है. लॉकडाउन को देखते हुए दूरसंचार कंपनियों (Telecom Companies) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों (Prepaid Customers) के नंबर की वैलिडिटी (Validity) तीन मई तक बढ़ा दी है.
Also Read: 3 मई तक बढ़ जाएगी आपके प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी? जानें ट्राई का प्लान
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने अपने सभी प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि भले ही आपके रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म हो गई हो, आपको इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती रहेगी. कंपनियों ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को अपनों से कनेक्ट रहने में परेशानी न हो.
Also Read: Jio Vs All: Airtel और Vodafone-Idea मिलकर बना रहे ”महागठबंधन”…
बताते चलें कि जियो से कुछ घंटे पहले ही एयरटेल और वोडाफोन ने 3 मई तक वैलिडिटी बढ़ाने की घोषणा की थी. इन दोनों ही कंपनियों ने अपनी यह सुविधा कम आय वाले यूजर्स को दी है. इससे पहले इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया था.
Also Read: BSNL Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना रिचार्ज के भी चलता रहेगा मोबाइल
वहीं, जियो ने यह साफ कर दिया है कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ कम आय वाले यूजर्स को ही नहीं बल्कि उन सभी यूजर्स को भी मिलेगा जिनके प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई हो और वह रिचार्ज नहीं करा पा रहे. इससे पहले जियो ने 17 अप्रैल तक जियोफोन यूजर्स को फ्री इनकमिंग कॉल की सुविधा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट व 100 एसएमएस की सुविधा दी हुई थी.
Also Read: JIO Airtel ला रहे VoWiFi, अब बिना नेटवर्क के फोन पर Free में होगी बात
जियो का कहना है कि कंपनी के अधिकतर रिचार्ज आउटलेट देश के अधिकांश भागों में 20 अप्रैल से खुल जाएंगे. इसके अलावा यूजर्स MyJio ऐप और Jio.com से 24 घंटे रिचार्ज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी अपने ग्राहकों को लॉकडाउन के दौरान डबल डेटा की सुविधा भी दे रही है.
Also Read: JIO का 498 रुपये का रिचार्ज फ्री मिलनेवाला मैसेज FAKE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










