CORONA पर जागरूक करने के लिए सरकार भेजेगी Telegram
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 6:17 PM
Berlin, Germany - February 12: In this photo illustration the app of Telegram is displayed on a smartphone on February 12, 2018 in Berlin, Germany. (Photo Illustration by Thomas Trutschel/Photothek via Getty Images)
mygov corona newsdesk telegram channel: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी यूजर्स को सजग करने में लगे हुए हैं. ऐसे में Telegram मैसेंजर ऐप पर एक सरकारी ग्रुप जोड़ा गया है, जिसका नाम MyGov Corona Newsdesk है. यह एक वेरिफाइड अकाउंट है.
MyGov Corona Newsdesk Telegram Channel: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी यूजर्स को सजग करने में लगे हुए हैं. ऐसे में Telegram मैसेंजर ऐप पर एक सरकारी ग्रुप जोड़ा गया है, जिसका नाम MyGov Corona Newsdesk है.
यह एक वेरिफाइड अकाउंट है. यहां पर आपको इस वायरस से संबंधित कई जानकारियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अहम संदेश भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं.
बताते चलें कि MyGov Corona Newsdesk एक Telegram चैनल है. इसे जनता कर्फ्यू के दौरान लाइव किया गया था. यहां पर आपको भारत सरकार की तरफ से दिये जा रहे अपडेट्स और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी.
इससे पहले WhatsApp पर भी एक चैटबॉट लाइव किया गया था. यहां पर भी लोगों को इस वायरस से जुड़े मौलिक सवालों के जवाब दिये जाते हैं.
यहां यूजर्स को कोरोना वायरस से सचेत कनेवाले कई आर्टिकल्स और वीडियोज मिलेंगे. साथ ही इस वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसकी जानकारी भी उपलब्ध करायी गई है.
यहां से आपको अलग-अलग राज्यों के हेल्पलाइन नंबर, वायरस से जुड़े सवाल, क्या करें और क्या नहीं जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करायी जाएगी.
Telegram ग्रुप को ज्वाइन के करने के लिए इसके पेज पर नीचे दिये गए Join आइकन पर टैप करना है.
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










