Mother's Day Google Doodle: मदर्स डे पर गूगल का डूडल ममता के नाम, तस्वीरों में छिपा मां-बच्चे का प्यारा रिश्ता

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 May 2023 6:43 PM

विज्ञापन

Mothers Day 2023 Google Doodle Today - आज, 14 मई 2023 को मदर्स डे मनाया जा रहा है. मदर्स डे के मौके पर गूगल ने दुनियाभर की माताओं को उनके त्याग और समर्पण के लिए याद किया है.

विज्ञापन

Mother’s Day 2023 Google Doodle : सर्च इंजन गूगल ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में एक बार फिर डूडल बनाकर मदर्स डे की बधाई दी है. आज, 14 मई 2023 को मदर्स डे मनाया जा रहा है. मदर्स डे के मौके पर गूगल ने दुनियाभर की माताओं को उनके त्याग और समर्पण के लिए याद किया है. आपको बता दें कि हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. मदर्ड डे को स्पेशल बनाने के लिए कोई मां के लिए गिफ्ट खरीदता है, तो कोई सरप्राइज प्लान करता है. वहीं, कुछ लोग प्यार और इमोशन से भरे खास मैसेज और संदेश के जरिये मां को मदर्स डे विश करते हैं. ऐसे ही सर्च इंजन गूगल विशेष अवसर पर डूडल बनाता है. डूडल बनाकर गूगल ने अपने अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी है. गूगल डूडल में मां के प्रति प्रेम, स्नेह एवं सम्मान की भावना झलक रही है.

Happy Mother’s Day 2023 – मदर्स डे गूगल डूडल

मां का प्यार इस दुनिया में अनमोल है. मां की ममता का पलड़ा हमेशा और हर चीज से भारी रहेगा. चाहे इंसान हो या पशु-पक्षी, अपने बच्चे को पालने के लिए मां अपने हर आराम का त्याग करती है. अपने बच्चे को जिंदा रखने से लेकर अकेले जिंदगी जीना सिखाने तक माएं भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. शेर की मां उन्हें पैदा होते ही शिकार करना, अकेले अपने बल पर जीना सिखाती है. वहीं, चिड़ियों की माएं उन्हें ऊंचाई पर ले जाकर फेंकती हैं, ताकि उनका बच्चा उड़ना सीख सके. अलग-अलग तस्वीरों के जरिये मां के इसी प्यार, स्नेह और समझदारी के सम्मान में गूगल ने खास डूडल शेयर किया है.

Also Read: Happy Mother’s Day: जहां में जिसके प्यार का अंत नहीं, उसे मां कहते हैं… मदर्स डे पर लगाएं ये Whatsapp Status
Mother’s Day History

कैसे हुई मदर्स डे की शुरुआत?

मदर्स डे मनाने की शुरुआत एना जार्विस नाम की एक अमेरिकी महिला ने की थी. माना जाता है कि एना अपनी मां को आदर्श मानती थीं और उनसे बहुत प्यार करती थीं. जब एना की मां की निधन हुआ, तो उन्होंने उनके सम्मान में स्मारक बनवाया और मदर्स डे की शुरुआत की. उन दिनों इस खास दिन को मदरिंग संडे कहा जाता था. एना के इस कदम के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने औपचारिक तौर पर 9 मई 1914 में मदर्स डे मनाने की शुरुआत की. इस खास दिन के लिए अमेरिकी संसद में कानून पास किया गया और इसके बाद से मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा.

Mother’s Day Significance

मदर्स डे का महत्व

बच्चे चाहे जितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन मां के लिए हमेशा छोटे ही रहते हैं. मदर्स डे के मौके पर दुनियाभर की माताओं को उनके बलिदान और त्याग के लिए याद किया जाता है. यह दिन उन मांओं को समर्पित है, जिन्होंने बिना किसी शर्त अपने बच्चों को बेपनाह प्यार दिया है. अलग-अलग देश अलग-अलग तारीखों पर मदर्स डे मनाते हैं. ब्रिटेन के नागरिक मार्च के चौथे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं, जो क्रिश्चियन मदरिंग संडे पर मदर चर्च की याद में मनाया जाता है. हमें इस दुनिया में लानेवाली मां के नाम यूं तो हर दिन समर्पित होता है, लेकिन मदर्स डे वह मौका होता है जब ममता, प्यार और बलिदान के लिए मां को स्पेशल फील कराते हैं और इससे एक अलग ही तरह की खुशी होती है.

Also Read: Mothers Day Gift: मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरा तोहफा, ये गैजेट्स हैं बेस्ट ऑप्शन्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola