ePaper

Flipkart Sale में आपके फेवरेट स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 15 हजार रुपये का डिस्काउंट

Updated at : 19 Sep 2020 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
Flipkart Sale में आपके फेवरेट स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 15 हजार रुपये का डिस्काउंट

Flipkart Sale, offers on best phone: फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज (flipkart big saving days) सेल की शुरुआत हो गई है. फ्लिपकार्ट पर यह सेल 18 सितंबर से 20 सितंबर तक तीन दिनों तक चलेगी. इस सेल के दौरान ढेरों स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिये जा रहे हैं. सेल में iPhone SE से लेकर Redmi K20 Pro, LG G8X और Poco X2 जैसे डिवाइसेज पर छूट मिल रही है. यहां हम आपको सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर मिल रही डील्स के बारे में बता रहे हैं.

Apple iPhone SE

इस साल लॉन्च हुए ऐपल के पावरफुल और अफॉर्डेबल iPhone SE की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये है और सेल में 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 128GB और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है.

Apple iPhone XR

सबसे पॉपुलर iPhone मॉडल्स में से एक iPhone XR पर फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में छूट मिल रही है. इस आईफोन को बेस वेरिएंट के लिए 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी आप ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं.

Also Read: Apple ने अनाउंस किया iOS 14, iPadOS 14 और watchOS 7, इन गैजेट्स को मिलेगा सपोर्ट, देखें पूरी लिस्ट

Redmi K20 Pro

शाओमी के स्टाइलिश फ्लैगशिप फोन Redmi K20 Pro पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन को सेल में 28,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह कीमत फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है.

Poco M2 Pro

33W फास्ट चार्जिंग ऑफर करने वाले पोको के इस स्मार्टफोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. यह क्वॉड कैमरा फोन 16,999 रुपये के बजाय आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

iQOO 3

पावरफुल फ्लैगशिप फीचर्स ऑफर करने वाले iQOO 3 को सेल के दौरान 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. 18 से 20 सितंबर के बीच यह फोन 37,990 रुपये के बजाय 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Also Read: Samsung Galaxy के सबसे सस्ते स्मार्टफोन हुए और सस्ते, जानें नयी कीमत

Oppo Reno 2F

शानदार पॉप-अप सेल्फी कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक चिपसेट के साथ आने वाले Oppo Reno 2F को सेल के दौरान 2000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. फोन का 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट आप 19,990 रुपये के बजाय 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

LG G8X

स्नैपड्रैगन 855+ के साथ आने वाले LG के ड्यूल स्क्रीन फोन LG G8X पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. सेल के दौरान इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola