ePaper

KKR vs SRH LIVE Streaming: कब-कहां-कैसे देखें कोलकाता-हैदराबाद मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

Updated at : 14 May 2022 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
KKR vs SRH LIVE Streaming: कब-कहां-कैसे देखें कोलकाता-हैदराबाद मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो गई है. 14 मई यानी शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लीग का 61वां मैच खेला जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2022 KKR vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो गई है. 14 मई यानी शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लीग का 61वां मैच खेला जाएगा. इस सीजन यह दूसरा मौका है जब दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी. इससे पहले वाले मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेटों से करारी शिकस्त दी थी. अब कोलकाता कल के मुकाबले में अपनी हार का बदला लेने के साथ ही प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. आइए हम आपको बताते हैं 14 मई को KKR vs SRH मैच से जुड़ी हर जरूरी जानकारी के बारे में बताते हैं.

कब, कहां और कैसे देखें KKR vs SRH मैच?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच आईपीएल 2022 का इस सीजन का 61वां मुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं आप? इससे जुड़े कई सवाल आपके मन में चल रहे होंगे. आपको बताना चाहेंगे कि इस साल भी इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ही हैं. ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही आईपीएल 2022 मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा है.

स्टार स्पोर्ट्स, हॉटस्टार पर देखें मैच

KKR vs SRH के बीच होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. पुणे के एमसीए स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स हिंदी-1 पर हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-2 पर अंग्रेजी कमेंट्री में आप इस मुकाबले का लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं. इसके अलावा, मोबाइल पर डिजिटल ऐप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी आप मैच का सब्सक्रिप्शन हासिल कर मुकाबले को देख सकते हैं. वहीं, जियो यूजर्स जियो टीवी पर इस मैच का आनंद लाइव ले सकते हैं.

Also Read: Jio ने लॉन्च किये 4 नये प्रीपेड प्लान, 3 महीने के लिए मिल रहा Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola