ePaper

JIO Recharge Plans: 200 रुपये से कम में जियो देता है इतने सारे बेनिफिट्स...

Updated at : 10 Jun 2021 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
JIO Recharge Plans: 200 रुपये से कम में जियो देता है इतने सारे बेनिफिट्स...

Reliance Jio Best Recharge Plan: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान पेश करती रहती है. जियो के पोर्टफोलियो में अपने बड़े यूजरबेस की जरूरत के अनुसार कई रीचार्ज पैक्स हैं. लेकिन जियो के चार प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. कंपनी ने इन्हें बेस्ट सेलर (Reliance Jio Best Seller Plans) का नाम दिया है. इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Reliance Jio Best Recharge Plan: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान पेश करती रहती है. जियो के पोर्टफोलियो में अपने बड़े यूजरबेस की जरूरत के अनुसार कई रीचार्ज पैक्स हैं. लेकिन जियो के चार प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. कंपनी ने इन्हें बेस्ट सेलर (Reliance Jio Best Seller Plans) का नाम दिया है. इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं.

रिलायंस जियो के इन प्लान्स में सबसे सस्ता 199 रुपये का (Jio 199 Plan) है. वहीं, सबसे महंगे प्लान की कीमत 2399 रुपये (Jio 2399 Plan) है. इसी तरह, दो प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ और दो प्लान रोज 2 जीबी डेटा बेनिफिट के साथ आते हैं. इनमें आपको 28 दिन से लेकर एक साल तक की वैलिडिटी मिलेगी. जियो के बेस्ट सेलर प्लान्स के बारे में आइए थोड़ा डीटेल से जानें-

Reliance Jio Best Seller Prepaid Plans

जियो के बेस्ट सेलर प्रीपेड प्लान की कीमत 199 रुपये, 555 रुपये, 599 रुपये और 2,399 रुपये है. 199 रुपये वाले प्लान (jio 199 plan) में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है. इस तरह यूजर्स को कुल 42 जीबी डेटा मिलता है. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस का बेनिफिट और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है.

Also Read: JIO का सस्ता रीचार्ज : 3 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स सिर्फ इतने में!

रिलायंस जियो का दूसरा बेस्ट सेलर प्लान 555 रुपये (jio 555 plan) का है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है. इसमें यूजर्स कुल 126 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर पाते हैं. इसी तरह 599 रुपये वाले प्लान (jio 599 plan) में भी 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ आता है. इस तरह यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिलता है. दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स मिलते हैं.

रिलायंस जियो के बेस्ट सेलर प्लान्स की लिस्ट में चौथा और सबसे महंगा प्लान है 2399 रुपये (jio 2399 plan) का. यह एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. प्लान में 365 दिन के लिए रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है. इस तरह यूजर्स कुल 730 GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्लान में सभी नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है और रोज 100 एसएमएस भी दिये जाते हैं. इसके साथ ही कंपनी JioTV, JioCinema और JioNews जैसे ऐप्स का मुफ्त एेक्सेस भी देती है.

Also Read: JIO और Airtel ग्राहकों को मिल रहा फ्री रिचार्ज, अब मुफ्त में उठाएं कॉलिंग और डेटा का मजा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola