Hyundai Venue N Line की प्री बुकिंग शुरू, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स

Hyundai Venue N Line की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इस SUV खरीदना चाहते हैं तो इस स्टोरी में हम आपको कार के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताने वाले हैं.
Hyundai Venue N Line Pre Booking Started: हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) कंपनी की एक कॉम्पैक्ट SUV कार है. भारत में पहली बार लॉन्च होने के बाद ही इस कार को भारत में काफी पसंद किया जाने लगा. समय से साथ इस कार में काफी अपडेट और बदलाव किये जाते रहे हैं. बता दें Hyundai ने अपने Venue N Line एडिशन को भारत में 6 सितम्बर को लॉन्च कर सकती है. लेकिन, लॉन्च होने से पहले ही इस कार की प्री बुकिंग शुरू कर दी गयी है. अगर आप चाहें तो इस कार को क्लिक टू बाय प्लेटफॉर्म पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या फिर पैन इंडिया में Hyundai सिग्नेचर आउटलेट से भी इस कार की ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इस कार को 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट जमा करके बुक किया जा सकता है.
Hyundai Venue N Line में कंपनी ने 1.0 लीटर कप्पा टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है. यह इंजन 120Ps की पावर और 172nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है. वहीं ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2nd जनरेशन का 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन दिया है.
Hyundai Venue N Line के एक्सटीरियर डिजाइन पर नजर डालें तो इसके बम्पर, फेंडर, साइड सील और रूफ रेल पर रेड एथेलेटिक हाइलाइट्स देखने को मिल रहा है. इसके इंटीरियर में भी एथेलेटिक रेड के साथ ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है. इसके फ्रंट डिस्क ब्रेक में रेड कैलिपर्स का इस्तेमाल, डार्क क्रोम फ्रंट ग्रिल, साइड फेंडर, स्पोर्टी टेलगेट स्पॉयलर, डायमंड कट अलॉय व्हील और टेलगेट पर N Line का लोगो भी दिया गया है.
Hyundai Venue N Line में मिलने वाले फीचर्स की लिस्ट पर नजर डालें तो यह लिस्ट काफी लम्बी है. इसमें पहले से ज्यादा स्पोर्टी ड्राइव फील, Alexa और Google Voice असिस्टेंट, इको और स्पोर्ट ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं इस कार के सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो Venue N Line में व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, डुअल एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ISO फिक्स चाइल्ड सीट एंकर, EBD और ब्रेक असिस्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




