80,330 रुपये वाली Honda Livo 110 डेली ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए है परफेक्ट, जानें क्या-क्या मिलते हैं फीचर्स
होंडा लिवो 110 मोटरसाइकिल (Pic: Honda)
होंडा लिवो 110, ₹80,333 की एक्स-शोरूम कीमत पर, डेली के आवागमन के लिए एक किफायती और शानदार ऑप्शन है. यह बाइक कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस, बढ़िया फीचर्स और कम मेंटेनेंस दे सकती है.
यदि आप डेली ऑफिस-कॉलेज आने-जाने के लिए एक किफायती बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो होंडा कंपनी की लिवो (Honda Livo 110) आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 80,330 रुपये है. कम बजट में यह मोटरसाइकिल शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ धांसू फीचर्स भी ऑफर करती है. इसका लो-मेंटेंटस एक्सपेंस इसे रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए खास बनाती है. खासकर ग्रामीण इलाकों के लिए भी लिवो 110 एक बेहतर ऑप्शन है. ऐसे में इस गाड़ी को घर से पहले इसके फीचर्स के बारे में जानना जरूरी है. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.
होंडा लिवो 110 का इंजन कितना पावरफुल है?
| स्पेसिफिकेशन | जानकारी |
| इंजन | 109.51cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, PGM-Fi (प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन) |
| अधिकतम पावर | 8.79 PS @ 7500 rpm |
| अधिकतम टॉर्क | 9.30 Nm @ 5500 rpm |
| गियरबॉक्स | 4 स्पीड |
होंडा लिवो 110 में कंपनी की ओर से 109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PGM-Fi) इंजन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 8.79 ps की ताकत और 5500 rpm 3 पर 9.30 nm का टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इस इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके इंजन को कंपनी ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेहतर राइडिंग एक्सपिरियंस देने के लिए उसी तरह से डिजाइन किया है.
होंडा लिवो 110 का बॉडी डाइमेंशन कैसा है?
| बॉडी डाइमेंशन | जानकारी |
| कुल लंबाई | 2020 mm |
| कुल चौडाई | 751 mm |
| कुल ऊंचाई | 1116 mm |
| व्हीलबेस | 1278 mm |
| ग्राउंड क्लियरेंस | 163 mm |
| कर्ब वेट | 128 किलोग्राम (KG) |
| सीट लेंथ | 657 mm |
| सीट हाइट | 790 mm |
| बैठने की क्षमता | 2 लोग |
लिवो 110 कम्यूटर बाइक के बॉडी डाइमेंशन पर नजर डालें, तो इसकी कुल लंबाई 2020 mm है, जिसपर 2 लोग आसानी से बैठकर यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा चौड़ाई 751 mm, हाइट 1116 mm और व्हीलबेस 1278 mm है. इस बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 163 mm है, जबकि कर्व वेट 128 किलोग्राम (KG) है. इसकी सीट लेंथ 657 mm और सीट हाइट 790 mm है.
होंडा लिवो 110 का कम्फर्ट फीचर्स
| कम्फर्ट फीचर्स | जानकारी |
| डीसी (DC) हेडलैंप | रात में बेहतर रोशनी देने में मदद करता है |
| इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच | इंजन को आसानी से स्टार्ट और बंद करने की सुविधा |
| 5 स्टेप रियर सस्पेंशन | बेहतर आराम और स्मूद राइडिंग अनुभव देता है |
होंडा ने इस बाइक को कम्फर्ट बनाने के लिए कई शानदार फीचर्स लगाए हैं. इसमें आपको डीसी (DC) हेडलैंप, इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच और 5-स्टेप रियर-सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स आपकी राइडिंग अनुभव को शानदार बनाते हैं.
होंडा लिवो 110 का का सेफ्टी फीचर्स
| सेफ्टी फीचर्स | जानकारी |
| सर्विस-ड्यू इंडिकेटर | समय पर सर्विसिंग कराने की जानकारी देता है |
| लंबी और आरामदायक सीट | 2 लोगों के लिए आरामदायक बैठने की सुविधा |
| साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ | स्टैंड लगे होने पर इंजन स्टार्ट नहीं होता |
राइडर्स की सेफ्टी का भी ध्यान कंपनी ने अपनी इस बाइक में भरपूर रखा है. होंडा लिवो 110 में सर्विस ड्यू इंडिकेटर मिलता है, जो गाड़ी को समय-समय पर सर्विसिंग कराने का साइन देता है. इसके अलावा लंबी और कंफर्टेबल सीट मिलती है, जिसपर 2 लोग आसानी से बैठ सकते हैं. इतना ही नहीं, इसमें आपको साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फीचर भी मिलेगा, जिससे यदि स्टैंड लगा हुआ है, तो आपकी बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: स्मार्ट की, रिवर्स मोड और 4 राइडिंग मोड... जानें इस इलेक्ट्रिक बाइक में और कौन-कौन से फीचर मिलते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










