15 अगस्त से पहले नई Mahindra Scorpio-N Facelift की मिली झलक, वीडियो में देखें क्या-क्या बदला
Mahindra Scorpio-N Facelift (Photo: raj_dayma_1001/Instagram)
15 अगस्त को लॉन्च होने वाली नई Mahindra Scorpio-N Facelift की झलक मिल चुकी है. डीलरशिप पर पहुंची SUV के वीडियो में नया 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं.
15 अगस्त को देश की बड़ी SUV कंपनी महिंद्रा अपनी नई 2026 Mahindra Scorpio-N Facelift को ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है. लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी प्रोडक्शन यूनिट्स देशभर की डीलरशिप्स पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं. इसी बीच नई Scorpio-N Facelift के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें SUV को डीलरशिप पर उतारते हुए देखा जा सकता है. इन वीडियोज में इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की भी साफ झलक देखने को मिल रही है. आइए देखते हैं लॉन्च से पहले इसमें क्या-क्या बदलाव नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो
हाल ही में इंस्टाग्राम पर क्रिएटर राज दायमा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जल्द लॉन्च होने वाली नई Mahindra Scorpio-N Facelift को डीलरशिप पर ट्रांसपोर्ट ट्रक से उतारते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में SUV का टॉप-एंड Z8L वेरिएंट नजर आता है. सबसे पहले जो चीज ध्यान खींचती है, वह हैं इसके नए 18-इंच के फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स. इन्हें ग्रे और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश दिया गया है.
View on Instagram
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि गाड़ी के साइड पैनल और फ्रंट बंपर पर सफेद प्रोटेक्टिव कवर लगा हुआ है. ऐसा ट्रांसपोर्ट के दौरान बॉडी को खरोंच और नुकसान से बचाने के लिए किया जाता है. वहीं, फ्रंट लुक की बात करें तो नई Scorpio-N Facelift में पहले जैसा ही फ्रंट ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और हैलोजन बेस्ड लाइटिंग सेटअप देखने को मिलता है.
कैमरा और नए कलर की मिली झलक
नई Scorpio-N फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट कैमरे के रूप में देखने को मिलता है. व्लॉगर बताते हैं कि इस SUV को नए ग्रीन कलर में पेश किया गया है. इसके बाद वह ORVM (साइड मिरर) पर लगे नए कैमरे दिखाते हैं, जो 360-डिग्री कैमरा सिस्टम का हिस्सा हैं. फिर दरवाजा खोलकर अपडेटेड इंटीरियर की झलक भी दिखाते हैं.
इंटीरियर में मिले ये नए अपडेट
केबिन की बात करें तो डैशबोर्ड का लेआउट, मोचा ब्राउन और ब्लैक कलर थीम और मटेरियल क्वालिटी पहले जैसी ही रखी गई है. हालांकि, अब इसमें Thar ROXX और नई 3-डोर Thar वाला बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. स्क्रीन और एसी वेंट्स के चारों ओर अब नया सिल्वर फिनिश दिया गया है.
हालांकि, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है. वहीं, सेंटर कंसोल में मिलने वाला ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑक्सिलरी बटन पैनल भी पुराने मॉडल जैसा ही है.
View on Instagram
पैनोरमिक सनरूफ और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे नए फीचर्स हुए ऐड
नई Scorpio-N की सबसे खास बात इसका बड़ा पैनोरमिक सनरूफ होगा. सामने आए वीडियो से पता चलता है कि इसका ओपनिंग एरिया काफी बड़ा है. इसके साथ ही, अब आगे और पीछे दोनों जगह 65W फास्ट चार्जिंग वाले USB Type-C पोर्ट भी दिए जाएंगे. इन बदलावों के अलावा, केबिन का बाकी लेआउट मौजूदा Scorpio-N जैसा ही रहेगा.
ये भी पढ़ें: भारत में शुरू हुई नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग, हाइब्रिड इंजन के साथ एंट्री करेगी ये फैमिली SUV
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए